..................... 'हर दूसरे लड़के के साथ..' पलक- इब्राहिम के अफेयर की अफवाहों पर श्वेता तिवारी ने तोड़ी चुप्पी! Shweta Tiwari breaks silence on rumors of Ibrahim Ali Khan's affair with daughter Palak Tiwari - Hindi Filmibeat

'हर दूसरे लड़के के साथ..' पलक- इब्राहिम के अफेयर की अफवाहों पर श्वेता तिवारी ने तोड़ी चुप्पी!

shweta tiwari palak tiwari ibrahim ali khan

Shweta Tiwari On Palak Tiwari Affair- अभिनेत्री श्वेता तिवारी जो कि एक वक्त में टीवी का बहुत बड़ा नाम थीं इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। उनकी तस्वीरें और फिटनेस लोगों को बेहद पसंद हैं।

लेकिन अब उनका एक बयान वायरल हो रहा है जिसमें अपनी बेटी पलक तिवारी के अफेयर की खबरों को लेकर बातें करतीं नजर आई हैं। किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान की डेटिंग अफवाहों को लेकर श्वेता तिवारी ने बात की है।

श्वेता तिवारी ने कहा, "वो काफी स्ट्रॉंग है लेकिन कोई आर्टिकल उनके जीवन को हिला सकता है। वह अभी भी एक बच्ची है। कभी-कभी चीजें इतनी क्रूर होती हैं, जैसे उसका कोई अफेयर हो हर दूसरे लड़के के साथ! यहां तक ​​कि मुझे भी नहीं पता कि वह कब तक यह सब सहन करेगी। यहां तक ​​कि वह अपनी डेटिंग की अफवाहों को लेकर भी हैरान है, लेकिन कई बार जब चीजें उसे परेशान कर सकती हैं।''

दुबलेपन को लेकर कही ये बात

सभी जानते हैं कि पलत तिवारी काफी दुबली हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर उनको इस बात को लेकर ट्रोल किया जाता है। श्वेता ने इसपर कहा, "इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। शुरुआत में उन्हें यह महसूस होता था लेकिन अब वह जानती हैं कि ऐसे बहुत से लोग हैं जो उनके जैसे दिखते हैं और वैसा दिखना चाहते हैं। वह जानती है कि उसने बहुत मेहनत से यह हासिल किया है।" श्वेता तिवारी का ये बयान अब खबरों का हिस्सा है।

तलाक ले चुकीं हैं श्वेता

शादीशुदा जिंदगी की बात करें तो श्वेता तिवारी ने 1998 में अभिनेता राजा चौधरी से शादी की लेकिन उनकी शादी कुछ सालों के बाद खत्म हो गई। साल 2012 में उन्हें तलाक दे दिया। अब वो अपनी बेटी के साथ खुश हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर नजर आती हैं। उनकी फैन फॉलोविंग लगातार बढ़ रही है और कहा जा रहा है कि वो दिन प्रतिदिन छोटी होती जा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X