श्वेता तिवारी ने बेटी पलक और इब्राहिम अली खान की डेटिंग अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- वो हर लड़के को...

Shweta Tiwari On Palak Dating Life: पिछले लंबे समय से यह खबर आ रही है कि पलक तिवारी और सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों कई बार यह दावा भी कर चुके हैं कि वह सिर्फ एक अच्छे दोस्त हैं। लेकिन अब हाल ही में पलक तिवारी की मां यानी की टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है।
हाल ही में जब श्वेता तिवारी से उनकी बेटी पलक की डेटिंग लाइफ को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि "अफवाहें अब मुझे परेशान नहीं करती हैं। मुझे पता चल चुका है कि लोग सिर्फ 4 घंटे तक ही याद रखते हैं और फिर खबर को भूल जाते हैं। तो इन सबसे परेशान क्यों होना है?"
श्वेता तिवारी ने आगे बात करते हुए कहा कि "अफवाहों के मुताबिक तो मेरी बेटी हर तीसरी लड़के को डेट कर रही है और मैं हर साल शादी भी कर रही हूं। इंटरनेट के अनुसार में तीन शादियां कर चुकी हूं। इसीलिए मैं अब इन चीजों से परेशान नहीं होती। एक वक्त था जब सोशल मीडिया नहीं था और कुछ पत्रकार आपके बारे में अच्छी बातें लिखना पसंद नहीं करते थे। इसीलिए अब मुझे ये चीज़ें परेशान नहीं करती।"
श्वेता ने बताया कि पहले लोगों को समझना आसान होता था। लेकिन अब वह जागरूक हो गए हैं। मेरी बेटी पलक ने ही मुझे इन ट्रोल्स से निपटना सिखाया है। एक्ट्रेस ने कहा कि "पलक चाहे कैसी भी दिखती है लेकिन वह बहुत मासूम है। वह कभी भी लोगों को जवाब भी नहीं दे सकती है। भले ही वह मजबूत है लेकिन फिर भी मुझे चिंता होती है कि अगर इसका असर उसे पर पड़ता है और वह कमजोर हो जाती है तो क्या होगा।"
श्वेता तिवारी ने आगे बात करते हुए कहा कि "इस बात से मुझे बहुत डर लगता है। काफी सारे लोग ऐसे हैं जिन्होंने उसको नीचे खींचने की कोशिश भी की थी। लेकिन वह कभी भी कमेंट को नहीं पड़ती है। लेकिन आप कभी भी नहीं जानते हो कि क्या किसी को दुख देने वाला हो सकता है। जब भी वह ट्रोल होती है तो इसका मुझ पर भी काफी असर होता है।"


Click it and Unblock the Notifications











