'बेटी को गंदी वीडियो दिखाता है सौतेला बाप' श्वेता तिवारी ने उड़ाई दूसरे पति की धज्जियां

Shweta Tiwari Palak Tiwari Abhinav Kohli

Shweta Tiwari Palak Tiwari Abhinav Kohli: श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) टीवी की एक जानी-मानी एक्ट्रेस है और आपको बता दे कि वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रही है। उन्होंने दो शादियां (Shweta Tiwari Wedding) की और दोनों बार उनका तलाक भी हो गया था। लेकिन इसके बावजूद भी वह अपनी जिंदगी खुलकर जीती है और अपने दोनों बच्चों की परवरिश अकेले करती हैं।

श्वेता तिवारी की दूसरी शादी

श्वेता तिवारी ने पहली शादी राजा चौधरी के साथ में की और जब उनसे तलाक हो गया तो दूसरी बार एक्टर अभिनव कोहली के साथ में शादी की थी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि श्वेता तिवारी ने अपने दूसरे पति को लेकर कई सारे गंभीर आरोप लगाए थे। साथ ही अभिनव का सारा काला चिट्ठा खोल कर रख दिया था।

दूसरी शादी में भी वॉयलेंस

एक इंटरव्यू के दौरान श्वेता तिवारी ने कहा था कि "मेरे बेटे ने बहुत छोटी सी उम्र में मुझे पिटते हुए देखा है। मेरे बेटे को पता है कि पुलिस और कोर्ट क्या होता है। ये कोई उम्र नहीं होती है कि बच्चों को पुलिस और कोर्ट के बारे में पता होना चाहिए। लेकिन मेरे बच्चे को स्कूल में कई दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता था।"

नर्क बन गई थी श्वेता तिवारी की लाइफ

श्वेता तिवारी ने आगे कहा कि "मेरे बेटे को लोग कोने में ले जाकर अजीब अजीब से सवाल किया करते हैं। वह पूछते हैं कि क्या तुम्हारे पापा घर पर आते हैं या फिर नहीं। अभिनव मेरी बेटी के साथ में भी बदतमीजी किया करता था। उसको गंदी वीडियो दिखाने की भी कोशिश करता था। लेकिन मेरे बच्चे मुझे कुछ भी कह नहीं पाते थे।"

पलक के साथ अभिनव की बदतमीजी

एक्ट्रेस ने आगे बात करते हुए कहा कि "लेकिन वो बहुत कुछ देख रहे हैं और इसकी जिम्मेदार मैं नहीं हूं। यही बात सोच कर मुझे बहुत तकलीफ होती है। अभिनव तो मेरी बेटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करने की कोशिश भी कर चुका है। इतना सब हो जाने के बावजूद भी मैं कैसे चुप रह सकती थी।"

सिंगल लाइफ जी रही हैं श्वेता तिवारी

श्वेता तिवारी ने आगे बात करते हुए बताया कि "औरतों को हमेशा यही सीख दी जाती है कि पति के सामने कंप्रोमाइज करना चाहिए। लेकिन भले ही मैं कमजोर हूं मगर मैं किसी के भी आगे झुकने नहीं वाली हूं।" इस बात से पता चलता है कि श्वेता तिवारी ने अपनी जिंदगी में कितना दुख झेला और आज वह सिंगल लाइफ जी रही है।

More from Filmibeat

Read more about: shweta tiwari palak tiwari
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X