मम्मी श्वेता की मेंहदी पर जमकर नाची बेटी पलक
टीवी की सबसे सेक्सी अभिनेत्रियों में शुमार श्वेता तिवारी एक बार फिर से विवाह बंधन में बंधने जा रही हैं वो भी अपने प्रेमी और टीवी एक्टर अभिनेव कोहली के साथ। दोनों की शादी 13 जुलाई यानी की रविवार को होनी है। दोनों की शादी की रस्में भी शुरू हो गयी हैं। बीती रात श्वेता तिवारी के घर पर मेंहदी और संगीत की रस्म देखी गयी। जिसमें टीवी और बॉलीवुड के चर्चित चेहरे शामिल हुए।
श्वेता तिवारी जहां हल्के आसमानी के रंग के तड़क कामदार लहंगे और अभिनव कोहली शेरवानी में काफी सुंदर और खुश नजर आ रहे थे। श्वेता के हाथ में अभिनव के नाम की मेंहदी उनके प्यार का जीता-जागता उदाहरण थी।
श्वेता-अभिनव ने साथ में काफी डांस भी किया और इस पूरे संगीत में सबसे खास बात यह रही कि इस संगीत समारोह में सबसे बढ़चढकर हिस्सा लिया श्वेता तिवारी की 13 साल की बेटी पलक ने।
श्वेता के मुताबिक पलक अभिनव के काफी करीब है और दोनों के बीच के इसी प्यार और दोस्ती ने श्वेता के दिल को अभिनव से शादी करने का इजाजत दी वरना श्वेता का राजा चौधरी से तलाक होने की वजह से शादी पर से भरोसा उठ गया था।
आईये आपको दिखाते हैं श्वेता तिवारी की मेंहदी और संगीत की तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications