"वॉक करके दिखाओ, कपड़े उतारो...", जब इस हसीना से हुई गंदी डिमांड, उल्टे पैर भागी थी एक्ट्रेस!
Shweta Kawaatra Casting Couch: टीवी शोज 'कहानी घर-घर की' और 'कुसुम' में नजर आ चुकी मशहूर अभिनेत्री श्वेता क्वात्रा इस समय इंडस्ट्री से दूरी बनाकर दुबई में अपनी लाइफ को एंजॉय कर रही है। लेकिन जो भी कुछ उन्होंने इंडस्ट्री में झेला है, उसको वह कभी भी नहीं भुला सकती है।

श्वेता क्वात्रा मैथ्स ऑनर्स की स्टूडेंट थी और अचानक से टीवी इंडस्ट्री में उनका आना काफी ज्यादा हैरान कर देने वाला था। लेकिन टीवी शोज से उन्होंने काफी लोकप्रियता हासिल की। अभिनेत्री ने बताया था कि तब उन्हें कास्टिंग एजेंट की बातों को समझने में काफी समस्याएं होती थी।
कास्टिंग काउच का श्वेता क्वात्रा ने किया था सामना
शाइनी नारंगी के साथ बातचीत के दौरान श्वेता ने बताया कि वह कास्टिंग काउच का भी सामना कर चुकी है। अभिनेत्री ने यह भी बताया था कि इंडस्ट्री में ऐसी चीजों को एजेंट या मेडिएटर बनने वाले लोग ज्यादा करते हैं। वह किसी की मासूमियत और मजबूरी का फायदा उठाते हैं। अभिनेत्री ने सवाल उठाते हुए बताया कि किसी के ऑफिस में बेड क्यों ही लगा होगा बहुत सोचने वाली बात है।
एक्ट्रेस से पूछे जाते थे गंदे सवाल
श्वेता क्वात्रा ने एक इंसिडेंट को याद करते हुए बताया कि "मुझे कई बार गंदे और अजीब तरीके से सवाल पूछे जाते थे। कई बार तो वह सीधा पूछते थे कि आप कंप्रोमाइज करेंगे? मैं जानती नहीं थी कि इसका क्या मतलब होता है। कहना क्या चाह रहे हो। फिर वह अजीब शकलों को बनाते थे जिससे कि समझ आ जाए। लेकिन फिर भी आप कई बार कंफ्यूज हो जाते हैं कि क्या सच में यह वही बात कहना चाहते हैं। लेकिन एक लड़की होने के तौर पर जो डर आपके मन में होता है वह मैं बात भी नहीं सकती हूं।"
श्वेता क्वात्रा ने बताया कि "एक बार तो मुझे एक अच्छे होटल में ऑडिशन के लिए बुलाया और वहां पर एक रूम में काफी सारी लड़कियां थी। तो इतनी सारी लड़कियां होती है तो अनसेफ फूल नहीं होता है लेकिन फिर भी मुझे मन में एक झिझक होती है।"
जब एक्ट्रेस ने कपड़े उतरने की मांग की गई
अभिनेत्री ने बताया कि "उन्हें एक रूम में बुलाया गया था जहां पर लेखक से लेकर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर सब होते हैं। वह सवाल करते हैं कि आपने यह स्क्रिप्ट पढ़ लिया है? तो मैंने कहा कि हां पढ़ लिया है। उन्होंने मुझे कहा कि थोड़ा वॉक करके दिखाओ तो मैंने किया था। फिर वह कहते हैं कि ठीक है अब स्ट्रिप करो यानी कपड़े उतारो। तुम्हें बहुत हैरान हो गई और मुझे लगा कि मैंने गलत सुन लिया है। फिर उन्होंने दोबारा कहा कि स्ट्रिप करो। तुम्हें काफी शर्मिंदा हो गई और मुझे गुस्सा आ गया था। मैं बहुत बेबस महसूस कर रही थी।"
कभी कभी बेवकूफी बनना पड़ता है
श्वेता क्वात्रा ने आगे बात करते हुए बताया कि "ऐसी सिचुएशन से बचने का बस यही एक रास्ता होता है कि आप बेवकूफों की तरह बर्ताव करें। तो मैंने कहा कि किस लिए? तो उन्होंने मुझे कहा कि स्विम टेस्ट के लिए। तो मैंने हिम्मत करके सवाल किया कि इसका मतलब क्या है। तो उन्होंने कहा कि हम यह देखना चाहते हैं कि जब आप स्विमसूट पहनेगी तो आप कैसी दिखेंगीं। इसके बाद में बस थैंक यू बोल कर वहां से भाग गई थी। मैं इतना ज्यादा डरी हुई थी कि मेरा दिल निकल कर मुंह को बाहर आ रहा था।"
श्वेता क्वात्रा के पति
श्वेता क्वात्रा की बात करें तो आपको बता दें कि वह धुरंधर फेम अभिनेता मानव गोहिल की पत्नी है। आखरी बार उन्हें सीरियल बालवीर में देखा गया था और अब वह अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आर्ट ऑफ लिविंग के अलावा दुबई में कैसे लाइफ की जाती है उसकी टिप्स देती है।


Click it and Unblock the Notifications