चंद्रनंदिनी फेम 'श्वेता बसु' की शादी, बेहद खूबसूरत बंगाली दुल्हन, नजर हटाना मुश्किल, पहली तस्वीर
टीवी इंडस्ट्री की एक और शादी हो गई। जी हां, कपिल शर्मा और गिन्नी की शादी के बाद छोटे पर्दे की इस खूबसूरत सुपरस्टार ने आज शादी कर ली है। हम बात कर रहे हैं कहानी घर-घर के बाद सेक्स रैकेट से चर्चा में बनी रहने वाली श्वेता बसु प्रसाद की।
आज श्वेता ने अपने ब्वॉयफ्रेंड रोहित मित्तल से शादी कर ली है। इसकी पहली तस्वीर सामने आ गई है। ऐसा कहा जा रहा है कि श्वेता और रोहित ने बंगाली और मारवाड़ी दोनों ही रीति रिवाजों से इस शादी को पूरा किया। श्वेता बसु और रोहित मित्तल की शादी प्राइवेट तरीके आयोजित की गई है, जिसमें सिर्फ उनके क्लोज फ्रेंड्स और परिवार के लोग शामिल हुए।

बंगाली रीति-रिवाज से हुई इस शादी में श्वेता बेहद खूबसूरत दुल्हन दिखाई दे रही हैं। 13 दिसंबर को पुणे में रोहित के साथ श्वेता ने सात फेरे लिए।श्वेता एक हफ्ते बाद मुंबई में रिसेप्शन देंगी।दोनों ने इसी साल जून में सगाई की थी। बता दें कि एक्ट्रेस श्वेता बसु प्रसाद आखिरी बार आलिया भट्ट और वरुण धवन की फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में दिखाई दी थीं।


Click it and Unblock the Notifications











