इस हसीना के छोटे कद का फ़िल्म सेट पर उड़ा मज़ाक, बोलीं- बहुत बुरा लगा जब...

Shweta Basu Prasad

Shweta Basu Prasad Shocking Revelation: टीवी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री पर छा चुकी मशहूर अभिनेत्री श्वेता बसु प्रसाद आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। लेकिन अब हाल ही में उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में काम करने का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है और बताया है कि उनका काफी तंग किया गया था। दरअसल तेलुगू इंडस्ट्री में उनको उनकी हाइट की वजह से परेशान किया गया था।

हाल ही में श्वेता बसु प्रसाद ने बॉलीवुड बबल के साथ में एक इंटरव्यू के दौरान अपना साउथ इंडस्ट्री में काम करने का अनुभव शेयर किया है। एक्ट्रेस ने इस पर बात करते हुए कहा कि "मैं एक तेलुगू फिल्म में काम कर रही थी और तब फिल्म की पूरी क्रू टीम मुझे रोज मेरी हाइट की वजह से परेशान किया करती थी।"

श्वेता बसु प्रसाद ने आगे बात करते हुए बताया कि "ऐसा इसीलिए क्योंकि मेरा हीरो बहुत लंबा था। लेकिन मैं 5'2 की हूं। वह तकरीबन 6 फीट का था और वह हर सीन में गड़बड़ी कर दिया करता था। रिटेक देता था। तेलुगु होने के बावजूद भी वह अपनी भाषा बोल नहीं पा रहा था।"

अभिनेत्री ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि "मैं भी नहीं बोल पा रही थी, इसके बावजूद भी मैंने मैनेज किया। मुझे ऐसा लगता था कि आप मुझे किसी ऐसी चीज के बारे में बता रहे हैं जिस पर मेरा कोई भी कंट्रोल नहीं है। यह जैसे जेनेटिक हो इसीलिए आप मैनेज कर लेते हो। यह इकलौता सेट था जहां पर मुझे सच में तंग किया गया था।"

श्वेता प्रसाद बसु ने आगे बात करते हुए बताया कि "मुझे बहुत बुरा लगा और ऐसा एक ही बार हुआ था। हालांकि मुझे कभी भी मेरे लुक के बारे में कुछ भी कहा नहीं गया है। इसके लिए मेरे माता-पिता का शुक्रिया।" कुछ वक्त पहले एक्ट्रेस को का सीए टॉपर त्रिभुवन मिश्रा सीरीज में देखा गया। वह कई सारे मशहूर टीवी शोज में भी नजर आ चुकी है।

More from Filmibeat

Read more about: shweta basu prasad
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X