#GoodNews.. ये खूबूसरत टीवी एक्ट्रेस बनीं मम्मी..घर आई नन्ही परी!
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता साल्वे फाइनली मां बन गई हैं। श्वेता ने हाल ही में एक क्यूट सी बच्ची को जन्म दिया है। ये जानकारी उनके करीबी दोस्त निखिल चिनप्पा ने ट्वीटर पर शेयर की है। निखिल ने ये गुड न्यूज़ देते हुए लिखा ''Dear world, @shvetasalve and @hermitsethi are the proud parents of a beautiful baby girl. Call them, it's unlikely they're checking Twitter."

श्वेता ने अप्रैल 2012 को लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड हेमंत सेठी से शादी की थी। उनके पति हेमंत पेशे में बिजनेसमैन हैं। 24 अप्रैल को जोड़ी ने चौथी वेडिंग एनिवर्सरी मनाएंगी। वैसे, श्वेता ने अपना प्रेग्नेंसी पीरियड जमकर एन्जॉय किया। सोशल मीडिया पर उनका प्रेग्नेंसी फोटोशूट और बेबी बम्प के साथ खिंचवाई हुईं कई फोटोज वायरल हुई थी।
विदेशों में भी कपिल-कपिल-कपिल.. इस देश को हंसाने के लिए तैयार हैं ये कॉमेडियंस!
आपको बता दें कि टीवी एक्ट्रेस श्वेता साल्वे 'एक था चंदर, एक थी सुधा', 'कहीं किसी रोज', 'किटी पार्टी', 'लेफ्ट राइट लेफ्ट जैसे सीरियल्स के साथ 'खतरों के खिलाड़ी 2', 'झलक दिखला जा 1' जैसे रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। टीवी के अलावा, श्वेता ने 'दिल तो बच्चा है जी' (2011) और 'लंका' (2011) में आइटम नंबर भी किया है।
उन्हें 'प्यार में कभी कभी' (1999), 'ना घर के ना घाट के' (2010), 'कुरुक्षेत्र' (2013) और 'राम लीला' (2013) में एक्टिंग करते भी देखा जा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications











