शुभारंभ है आज के समय के राजा-रानी की दिलचस्प लव स्टोरी, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
कलर्स चैनल नया शो शुभारंभ लेकर आया है। जहां पर रानी और राजा की अनोखी लव स्टोरी है। जिनकी अपनी दुनिया में खालीपन है। लेकिन दोनों मिलकर कैसे एक दूसरे की कमी को पूरा करते हैं ये ही है शुभारंभ की कहानी। महिना मकवाना इस शो में रानी की भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने शो के संबंध में कहा कि रानी का किरदार निभाना मेरे लिए काफी दिलचस्प रहा है।
मेरा किरदार बताता है कि चाहे कोई भी दिक्कत हो लेकिन अपने हौसलों को कभी भी पीछे नहीं छोड़ना चाहिए। ये एक प्यारी सी लव स्टोरी है। जो बाकी के शो से भिन्न है। रानी एक मेहनती लड़की है। वह अपने परिवार की सहायता के लिए कई तरह के काम करती है। राजा का किरदार निभा रहे अक्षित ने बताया कि मैं खुश हूं कि इस तरह के यूनिक शो से मैं अपने करियर की शुरुआत कर रहा हूं।

मेरा किरदार असल मायने में राजा है। वह एक बड़े धनी परिवार से है। लेकिन वह दिल से काफी दयावान है। उसे लगातार असफलता मिलती है। लेकिन अपने परिवार के लिए वह मुमकिन कोशिश करता है।
अचानक उसकी जिंदगी में रानी आती है और कैसे हम दोनों की जिंदगी एक दूसरे जुड़ती है और क्या होता है इस युग के राजा-रानी की यही है शुभारंभ की दिलचस्प कहानी।


Click it and Unblock the Notifications