Shubhangi Atre: अभिनेत्री शुभांगी हुई अपने पति से अलग, टूटा 19 साल पुराना रिश्ता

Shubhangi Atre

Recommended Video

Shubhangi Atre Divorce: शादी के 19 साल बाद पति से अलग हुईं Angoori Bhabhi Aka Shubhangi Atre

Shubhangi Atre: बहुचर्चित टीवी सीरियल भाभी जी घर पर हैं फेम अभिनेत्री शुभांगी अत्रें के फैंस के लिए एक बड़ी चौकाने वाली खबर सामने आई है। अभिनेत्री अपने पति पीयूष पूरे से शादी के 19 साल बाद अलग हो गई है। दोनों का रिश्ता आपसी कलह के कारण यही खत्म हो रहा है।

एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात की थी और कहा था कि, मैं और मेरे पति हम साथ नहीं रह रहे हैं। पीयूष और मैंने अपनी शादी को बचाने की पूरी कोशिश की। मैं समझती हूं कि एक मजबूत शादी के लिए आपसी सम्मान, विश्वास, साहचर्य और दोस्ती जरूरी हैं। चीजें ठीक नहीं होने के बाद हमने एक दूसरे को स्पेस देने और अपने व्यक्तिगत जीवन और करियर पर ध्यान देने का फैसला किया।

आगे अभिनेत्री ने कहा था, इस फैसले तक पहुंचना आसान नहीं था। यह अभी भी मुश्किल है। परिवार हमेशा मेरी प्राथमिकता है, लेकिन कभी-कभी रिश्ते को नुकसान पहुंचता है। जब काफी समय से जुड़ा कोई रिश्ता टूटता है तो यह मानसिक और भावनात्मक रूप से हमें प्रभावित करता है, लेकिन इसकी भरपाई नहीं की जा सकती है।

अपनी बेटी के बारें में बता करते हुए अभिनेत्री ने कहा, मैंने और पीयूष ने मिलकर यह तय किया है कि वह अपनी 18 साल की बेटी आशी के लिए कोई रंजिश नहीं रखेंगे। वह हमेशा साथ खड़े रहेंगे, क्योंकि बेटी को माता और पिता दोनों का प्यार मिलना चाहिए।

आपको बता दे कि, शुभांगी और पीयूष की शादी साल 2003 में इंदौर में हुई थी। दोनों की एक बेटी आशी हैं। अभिनेत्री के पति डिजिटल मार्केटिंग में हैं। कई जगहों पर अभिनेत्री पहले भी अपने पति को लेकर बात कर चुकी हैं और बता चुकी है कि दोनों का रिश्ता सही नहीं चल रहा है और रिश्ते को सही करने के लिए काफी काम कर रही हैं।

Read more about: shubhangi atre
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X