एक्स-हस्बैंड पीयूष की मौत के बाद ट्रोलिंग पर शुभांगी अत्रे ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- लोग बिना कुछ जाने ही...

Shubhangi Atre: भाभी जी घर पर है टीवी शो काफी मशहूर है और इसमें अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। लेकिन इसके बावजूद भी कई दिनों से सोशल मीडिया पर उनको काफी ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल हाल ही में उनके एक्स-हस्बैंड पियूष पूरे का निधन हो गया था और दोनों का तलाक इसी साल फरवरी में हुआ।
अब हाल ही में शुभांगी अत्रे ने इस पर खुलकर बात की है और कहा है कि "बिना पूरी बात जाने लोगों के लिए किसी को भी जज करना बहुत आसान होता है।" टाइम्स ऑफ़ इंडिया के साथ बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने कहा कि "पूरी कहानी जाने बिना लोगों के लिए जज करना बहुत आसान है। उनको ऐसा लगता है कि मैं अपनी सक्सेस के बाद में पियूष को छोड़ दिया था।"
शुभांगी अत्रे ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। हमारा अलग होना पहले से ही तय था और मैंने अपनी शादी को बचाने की बहुत कोशिश की। लेकिन सब ठीक नहीं हो पाया और उसको रीहैब में भेजने से भी काम नहीं चला था। हमारे दोनों परिवारों ने भी उसकी बहुत मदद करने की कोशिश की लेकिन शराब की लत ने उसको बर्बाद कर दिया था।"
अभिनेत्री ने आगे बात करते हुए कहा कि "मेरे लिए मेरी बेटी आशी बहुत ज्यादा जरूरी है और इसीलिए मैंने उनसे अलग होने का फैसला ले लिया था। यह रातों-रात नहीं हुआ था और हमारी अनबन 2018 और 2019 के आसपास होने लग गई थी। 2025 में फिर हमारा तलाक हो गया और तलाक के बाद भी मैं पीयूष के कांटेक्ट में थी।"
शुभांगी अत्रे ने कहा कि "यह सिर्फ उस व्यक्ति को ही नहीं बल्कि उसके आसपास के सभी लोगों को बर्बाद कर देता है। खासतौर पर बच्चों को जो कई बार चुपचाप पीड़ित होते रहते हैं। मुझे ऐसा लगता है कि मेरी बेटी ने मुझसे ज्यादा दर्द सहा है।"


Click it and Unblock the Notifications











