DHAMAKA:सलमान खान का ब्लॅाकबस्टर कमबैक,3 सुपरस्टार की धाकड़ एंट्री !
आपका इंतजार खत्म। एक बार फिर से सलमान खान के ब्लॅाकबस्टर से जुड़ी बेहद चौंकाने वाली खबर आ रही है। हम बात कर रहे हैं बिग बॅास 12 की।

अब आप सोच रहे होंगे कि बिग बॅास 11 तो हाल ही में खत्म हुआ। फिर ये बिग बॅास 12 की चर्चा इतने जल्दी कहां से शुरू हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बिग बॅास 12 को लेकर काम शुरू हो गया है।
इस शो से जुड़े हुए दो सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट का नाम सामने आ गया है। ऐसी खबर है कि भाभीजी घर पर हैं कि अंगूरी भाभी यानी कि शुभांगी अत्रे इस शो का हिस्सा बन सकती हैं।
वह अपने कुछ इंटरव्यूज में इस शो का हिस्सा बनने की इच्छा भी जाहिर कर चुकी हैं। आपको बता दें कि शुभांगी ने ही भाभीजी घर पर हैं में बिग बॅास 11 विनर शिल्पा शिंदे को रिप्लेस किया था।
इसके साथ काबिल' फेम एक्टर रोहित रॉय भी शो में बतौर सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट नजर आएंगे। रोनित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का नामचीन चेहरा हैं। उन्हें बिग बॅास के कई सीजन में आने का प्रस्ताव दिया जा चुका है।
मुमकिन है कि वह बिग बॅास 12 में नजर आ सकते हैं। खबर यह भी है कि ये हैं मोहब्बतें फेम करण पटेल को भी शो में लाने की कोशिश की जाएगी। वह बिग बॅास 11 में बतौर गेस्ट स्पेशल एपिसोड में नजर आए थे।
बहरहाल,क्या आप जानते हैं कि इन सभी सुपरस्टार ने बिग बॅास में एक नहीं बल्कि कई बार आने ेसे इंकार कर दिया है। यहां देखिए...


Click it and Unblock the Notifications


