Raju Srivastava Death: जब फ्लाइट में सबको हंसाने लगे थे 'गजोधर भैया', शुभांगी अत्रे ने शेयर किया मजेदार किस्सा
अपने चुटकलों और कॉमेडी से सबको हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव की बुधवार को मृत्यु हो गई। 58 साल के राजू श्रीवास्तव पिछले 42 दिन से दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाजरत थे। उनके निधन से बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री समेत पूरे देश में शोक की लहर दौर गई है। वहीं, राजू श्रीवास्तव के निधन से उनके दोस्त और फैंस सदमें में हैं।
'भाभी जी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे भी राजू श्रीवास्तव के निधन से स्तब्ध हैं। ई-टाइम्स से बातचीत के दौरान शुभांगी अत्रे ने याद किया कि कैसे राजू श्रीवास्तव मुंबई से दिल्ली की एक फ्लाइट में सबको खूब हंसाया था। उन्होंने इस एक खूबसूरत यादों का हिस्सा बताया, जिसे वो हमेशा याद रखना चाहेंगी।

उन्होंने कहा, 'मैं इस खबर से दुखी हूं। मैं दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना करती हूं और प्रार्थना करती हूं कि उनका परिवार ऐसे कठिन समय में मजबूत रहे। हमने एक खूबसूरत आत्मा और उद्योग ने एक महान कलाकार को खो दिया। लोगों को हंसाने की उनकी रचनात्मकता को याद किया जाएगा। हालांकि उनका काम और उनकी कला उन्हें हमेशा जीवित रखेगी.. मुझे उनसे एक बार मिलना और हमारे बीच हुई बातचीत अच्छे से याद है। मुझे खुद पर गर्व हुआ था जब उन्होंने मुझे मेरी ओर देखा और कहा था-'हमारी भाभीजी यहां हैं'।
उन्होंने आगे कहा कि जब उनकी मुलाकात राजू श्रीवास्तव से हुई थी, तो उन्होंने शुभांगी अत्रे की काफी तारीफ की थी। शुभांगी ने कहा- एक बार हम एक कार्यक्रम के लिए एक साथ यात्रा कर रहे थे और हम साथ में बैठे थे। वो इतने हंसमुख इंसान थे पूरे रास्ते वो बातें और कई मजेदार चीजें शेयर करते रहे और । जब उन्होंने पहली बात शुरू की तो उन्होंने मुझसे कहा कि वो अंगूरी भाभी के मेरे किरदार को पसंद करते हैं और कहा कि मैं एक अद्भुत काम कर रही हूं। मैंने उनसे कहा कि यह मेरे लिए एक फैन मोमेंट है क्योंकि मैं स्कूल में जब से उनकी एक्टिंग और कॉमिक गैग्स देख रही हूं। और उनके द्वारा मेरी तारीफ करना मेरे लिए इतनी बड़ी बात थी। मैंने द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज के सभी एपिसोड देखे और मैं उनके काम की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं। वह हमारे शो भाबी जी घर पर हैं के इतने शौकीन थे कि वह इसका हिस्सा बनना चाहते थे। उन्होंने मेरे साथ उसी के बारे में शेयर किया था।'
शुभांगी अत्रे ने शेयर किया कि कैसे उन्होंने फ्लाइट पर हर किसी का मनोरंजन किया था। उन्होंने बताया- उस यात्रा के दौरान वो फ्लाइट के बीच में खड़े हुए और अपनी मजेदार बातों से हर किसी का मनोरंजन किया। वो खुलकर हंस रहे थे। बहुत भारी दिल के साथ मैं ये कह रही हूं- राजू जी आपकी आत्मा को शांति मिले।' बता दें कि 10 अगस्त को वर्कआउट के दौरान राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था।


Click it and Unblock the Notifications











