टीवी की 'अंगूरी भाभी' ने दूसरी शादी पर तोड़ी थी चुप्पी, बोलीं- मैंने किसी को प्रोपोज़...

Shubhangi Atre On Second Marriage: शुभांगी अत्रे टीवी इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें की 'भाभी जी घर पर हैं' सीरियल से उन्हें अंगूरी भाभी के किरदार से काफी ज्यादा पापुलैरिटी हासिल हुई है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि तकरीबन साल भर पहले एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया था कि वह अपने पति से अलग हो रही हैं।
दरअसल खबर तो यह भी आई थी कि शुभांगी अत्रे के ससुराल वाले उनको एक्टिंग छोड़ने के लिए कह रहे थे और एक्ट्रेस को यह बात बिल्कुल भी मंजूर नहीं थी। एक्ट्रेस ने बताया कि "लॉकडाउन में पता चल गया था कि हम दोनों बहुत अलग हैं और यह रिश्ता चल नहीं पाएगा। बहुत कोशिशो के बावजूद भी कुछ भी ठीक नहीं हुआ।"
शुभांगी अत्रे ने आगे बात करते हुए कहा कि "मेरा यही मानना है कि रिश्ते को खराब मोड पर ले जाने से अच्छा है कि उसको तोड़ दे। जो मैं अपनी शादीशुदा जिंदगी में कर नहीं पा रही थी वह अब कर रही हूं और सुकून है। ना तो घर वालों का प्रेशर होता है और ना ही मैं रिलेशनशिप में हूं। मैं दोबारा शादी नहीं करना चाहती और ना किसी से प्यार करती हूं। ना तो मैंने किसी को प्रपोज किया है।"
जानकारी के लिए आपको बता दें कि शुभांगी अत्रे की एक 18 साल की बेटी भी है और वह यूएस में पढ़ाई कर रही है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि एक्ट्रेस को कई सारे शोज में देखा जा चुका है लेकिन उनका सबसे ज्यादा लोकप्रियता अंगूरी भाभी के किरदार से ही मिली।


Click it and Unblock the Notifications











