शुभांगी अत्रे के एक्स हसबैंड पीयूष का निधन, 22 साल की शादी से 2 महीने पहले ही लिया था तलाक, सदमे मे भाभीजी

Shubhangi Atre Ex Husband Piyush Poorey Death: टेलीविजन एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे के पति पीयूष पूरे का असमय निधन हो गया है जिससे हसीना सदमे में है। भाभीजी घर पर हैं में अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर घर घर में मशहूर हुई शुभांगी ने 2 महीने पहले ही पीयूष से तलाक लिया था। पीयूष पूरे की मौत का कारण उनकी बीमारी लीवर सिरोसिस बताई जा रही है।
शुभांगी अत्रे को एक्स हसबैंड पीयूष पूरे के निधन की खबर प्रेस और मीडिया के जरिए मिली है। इसके बाद से ही हसीना काफी गमगीन है। शुभांगी और पीयूष ने 22 साल तक शादी निभाई और फिर दोनों ने अलग होने का फैसला किया, क्योंकि उनके बीच बहुत ज़्यादा मतभेद हो गए थे।
2022 में, वे अलग हो गए और 2025 में उन्हें तलाक मिल गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे एक-दूसरे से बात नहीं करते थे। पीयूष के निधन की बात करें तो 19 अप्रैल, 2025 को उनका निधन हो गया। मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पीयूष लिवर सिरोसिस से जूझ रहे थे।
शुभांगी और पीयूष ने 2003 में शादी की और कुछ ही सालों में उनकी बेटी आशी का जन्म हुआ। उनके पूर्व पति पीयूष ने अपनी पत्नी शुभांगी को मशहूर सेलेब्रिटी बनाने के सपने के लिए अपनी नौकरी छोड़कर समाजिक सोच चुनौती दी। बेटी की परवरिश के लिए अपनी अच्छी-खासी नौकरी छोड़ दी थी।
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में शुभांगी ने कहा था, "मैं पुणे में थी और मेरे पति एक विज्ञापन एजेंसी में काम कर रहे थे। जब तक हमारी बच्ची एक साल की नहीं हो गई, मैं उसकी पूरी तरह से देखभाल कर रही थी, लेकिन उसके बाद मैंने ऑडिशन देना शुरू कर दिया। जब मुझे कसौटी ज़िंदगी की और कस्तूरी जैसे शो मिले, तो पीयूष ने अपनी नौकरी छोड़ दी ताकि मैं अभिनय कर सकूं। बाद में जब मैं थोड़ी सहज हो गई और हमने अपने शेड्यूल तय कर लिए, तो उसने फिर से काम करना शुरू कर दिया।"


Click it and Unblock the Notifications











