पहले शराबी पति को दिया तलाक, फिर हर महीने पैसे भेजकर रखती रही ख्याल.. कौन ये एक्ट्रेस? नाम सुनकर लगेगा झटका!

Shubhangi Atre Husband Story- शुभांगी अत्रे.. शायद इस नाम से आप इस एक्ट्रेस को नहीं जानते हैं लेकिन ये काफी मशहूर हैं। एक खुलासा हुआ है जिसमें पता चला है कि शुभांगी ने अपने पति को तलाक दे दिया था लेकिन इसके बाद भी वही उनके खर्च उठा रही थीं।
जी हां, दरअसल उनके एक्स पति को शराब की लत थी और दोनों ने काफी उम्र में ही शादी रचा ली थी। उनके एक्स हसबैंड का नाम पियूष पूरे है और ये शादी करीब 22 साल तक चली थी।
अगर आप नहीं जानते तो बता दें कि शुभांगी अत्रे कोई और नहीं बल्कि मशहूर सीरियल भाबी जी घर पर हैं कि अंगूरी भाभी हैं। 'सही पकड़ें हैं..' वाला डायलॉग सुनकर इनका नाम अपने आप जहन में आ जाता है। शुभांगी ने खुद अपने एक्स पति को लेकर खुलासे किए हैं।
शराब की लत से परेशान थीं अंगूरी भाभी
शुभांगी ने अपने पति और पास्ट लाइफ को लेकर खुलकर बातें की हैं। उनका कहना है कि, पति शराबी थे और इससे वो काफी ज्यादा परेशान हो चुकी थी। कई बार उनको समझाने की भी कोशिश की लेकिन किसी तरह की बात नहीं बनी। हालांकि बाद में मामला इतना बिगड़ा की दोनों ने आराम से बातचीत करके सहमति के साथ तलाक ले लिया। हालांकि तलाक के बाद भी शुभांगी के दिल में पियूष के लिए बेहद प्यार था और तलाक के बाद भी वो उनका खूब ख्याल रखती थीं। यही नहीं, ये शायद पहला तलाक होगा जिसमें पत्नी अपने पूर्व पति के लिए हर महीने पैसे भेजती थी, इसलिए कोर्ट ने कोई दबाव नहीं डाला था बल्कि ये उनका निजी फैसला था। गौरतलब है कि अब पियूष इस दुनिया में नहीं है और लिवर की समस्या के चलते उनका निधन हो गया था।
कर रही हैं काम
शुभांगी अत्रे इस वक्त किसी पहचान की मोहताज नहीं है बल्कि लगातार वो टीवी में अच्छा काम कर रही हैं। लोगों को उनके लुक्स काफी पसंद आते हैं। शुभांगी का इंस्टाग्राम अकाउंट उनकी शानदार तस्वीरों से भरा पड़ा है। अंगूरी भाभी के नाम से मशहूर इस अदाकारा को करीब 1.1 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











