बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट Shrutika Arjun का है इल्युमिनाटी कनेक्शन? परछाई से बात करते हुए किया स्पॉट!

Shrutika Arjun

Shrutika Arjun Illuminati Connection: कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो बिग बॉस 18 काफी ज्यादा सुर्खियों में रहा। इस शो की एक कंटेस्टेंट श्रुतिका अर्जुन को लेकर अजीब कॉन्ट्रोवर्सी सामने आई है। कहा जा रहा है कि श्रुतिका को बिग बॉस में कुछ ऐसी हरकतें करते देखा गया, जिसे जानने के बाद लोग हैरान रह गए।

श्रुतिका को लेकर दावा

सोशल मीडिया पर श्रुतिका अर्जुन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दावा किया जा रहा है श्रुतिका एक कल्ट के साथ जुड़ी हैं, जिसका नाम इल्यूमिनाटी है। उनका बिग बॉस से एक वीडियो सामने आया, जिसमें किए गए दावे के बारे में जानकर लोग हैरान हो रहे हैं और उनके फैंस भी।

बिग बॉस के घर में किसी से बात करती थीं श्रुतिका
बिग बॉस के एक फैन का दावा था एक रात बिग बॉस 18 के विनर करण वीर मेहरा की नींद खुली। उन्होंने कांच के दरवाजे के पार देखा तो श्रुतिका वहां मौजूद थी। वो हंस रही थी, सिर हिला रही थी, किसी से बात कर रही थी... लेकिन वहां कोई नहीं था।

करणवीर ने भी किया नोटिस

करण वीर ने घबराकर अपने साथी कंटेस्टेंट अविनाश मिश्रा को जगाया और इशारा किया, 'उधर देख... श्रुतिका!' और तभी उन्होंने देखा-बगीचे की धीमी रोशनी में, एक धुंधला सा साया श्रुतिका के पीछे खड़ा था। एक लंबी, फेसलेस परछाई... कैमरे जिसे ठीक से कैद नहीं कर पा रहे थे।

अगली सुबह, जब श्रुतिका से पूछा गया, तो उसने कुछ भी याद होने से इनकार कर दिया। श्रुतिका ने हंसकर कहा, 'मैं तो खुद से बात कर रही थी।' लेकिन फिर ये हर रात होने लगा। वो अंजान साया हर बार श्रुतिका के और पास आता गया।

कैसे हुआ श्रुतिका अर्जुन का एलिमिनेशन

आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि श्रुतिका का एलिमिनेशन भी अचानक हुआ था। बिग बॉस 18 के 14 वें हफ्ते के मिड वीक एलिमिनेशन रखा गया। इस एलिमिनेशन प्रोसेस के लिए रजत दलाल, चाहत पांडे और श्रुतिका अर्जुन को नॉमिनेट किया गया। एलिमिनेशन के लिए दो राउंड का एक टास्क रखा गया। जिसके पहले राउंड में तीनों को अपनी ताकत के बारे में बताना था और दूसरे पार्ट में उन्हें अपने विरोधी कंटेस्टेंट की कमजोरियां बतानी थीं। बाद में वोटों के आधार पर श्रुतिका को घर से बेघर यानि एलिमिनेट होना पड़ा।

बिग बॉस में श्रुतिका का बर्ताव

श्रुतिका अर्जुन, जो बिग बॉस 18 की एक कंटेस्टेंट थीं, शो के दौरान अपने बर्ताव को लेकर कई बार चर्चा में रहीं। घर के अंदर उनके कुछ फैसलों और बर्ताव ने दर्शकों और बाकी कंटेस्टेंट्स का ध्यान खींचा। खासकर चुम दरंग और करण वीर मेहरा के साथ उनके रिश्ते को लेकर कई बातें सामने आईं। लोगों ने उन पर जलन दिखाने और निगेटिव माहौल बनाने जैसे आरोप लगाए। इसके अलावा दिग्विजय राठी जैसे कंटेस्टेंट्स के साथ भी उनकी बातचीत ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी। श्रुतिका को अक्सर गुस्से में जवाब देने और बात-बात पर नाराज होने के लिए भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। शो में उनके रिएक्शन कई लोगों को पसंद नहीं आईं।

कौन हैं श्रुतिका अर्जुन?

श्रुतिका अर्जुन, जो 17 सितंबर 1987 को जन्मी थीं, एक जानी-मानी टेलीविजन शख्सियत, बिजनेसवुमेन और पूर्व एक्ट्रेस हैं। उन्होंने तमिल और मलयालम फिल्मों में काम करके पहचान बनाई। फिल्मों से कुछ समय का ब्रेक लेने के बाद उन्होंने 2022 में पॉपुलर रियलिटी शो "Cooku with Comali" सीजन 3 में हिस्सा लिया और विनर भी बनीं।

श्रुतिका का जन्म एक फिल्मी परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम शिवशंकर और मां का नाम कल्पना है। उनके दादा थेन्गई श्रीनिवासन तमिल सिनेमा के मशहूर एक्टर थे। उनके भाई आदित्य और कजिन योगी भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं। श्रुतिका की शादी बिजनेसमैन अर्जुन से हुई है और उनके एक बेटा भी है।

श्रुतिका की जिंदगी सिर्फ ग्लैमर तक ही सीमित नहीं है। वे एक हेल्दी और नेचुरल लाइफस्टाइल को फॉलो करती हैं। आयुर्वेद में उनका काफी इंट्रेस्ट है और यही कारण है कि उन्होंने 2018 में Haappy Herbs नाम का एक स्किन केयर ब्रांड शुरू किया। यह ब्रांड नैचुरल और आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स पर आधारित है, जो यूजर्स को हेल्दी स्किन देने का दावा करता है।

उनका ब्रांड सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि अमेरिका, कनाडा और मलेशिया जैसे देशों में भी इसे अच्छी पहचान मिली है। सोशल मीडिया पर भी श्रुतिका काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैमिली टाइम और पर्सनल लाइफ की झलकियां फैंस के साथ शेयर करती हैं।

Read more about: bigg boss
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X