आखिर क्यों इस टीवी एक्ट्रेस को जेल में बिताना पड़ा एक दिन
चार महीने पहले कोबरा के साथ लिए गए एक वीडियो के कारण टीवी एक्ट्रेस श्रुति उल्फ्त को बुधवार को जेल जाना पड़ा।
विवादों में रहना जैसे टीवी एक्ट्रेस के जीवन का हिस्सा हो गया है। एक्ट्रेस श्रुति उल्फत अब इस फेहरिस्त में शामिल हो चुकी हैं। 2016 अक्टूबर में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर कोबरे को हाथ में लेते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था।
अब यही पोस्ट उनके लिए विवाद का नया घर बन गया है। गौरतलब है कि मुंबई वन विभाग अधिकारियों ने पशु कार्यकताओं की शिकायत पर इस वीडियो के खिलाफ मामला तर्ज किया था। इस पूरे मामले की जांच के बाद एक्ट्रेस श्रुति और उनके दो प्रोडक्शन मैनेजर उत्कर्ष बाली और नितिन सोलंकी के साथ बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

श्रुति और उनके साथियों पर वन विभाग के नियमों का उल्लघंन करने का आरोप लगाया गया है। बुधवार को पूछताछ के लिए एक्ट्रेस को पुलिस स्टेशन बुलाया गया था। वहां पर उन्होंने इस बात को स्वीकार लिया कि वीडियो में दिखाया गया कोबरा असली है। फिर सभी को कोर्ट ले जाएगा। जहां से सभी को एक दिन की कस्टडी में भेज दिया गया।
बता दें कि यह वीडियो 2016 में टीवी शो नागार्जून एक योद्धा के प्रमोशन के लिए बनाया गया था। सबसे पहले इस मामले में प्रोडक्शन टीम से पूछताछ की गई थी। टीम ने कोबरे को एनिमेटेड बताया था। वीडियो के लैब में जांच के बाद यह बात सामने आयी कि कोबरा असली है।
Ths is d video that got Shruti Ulfat in trouble nd angered animal activists who complained 2 forest dept @PAWSMumbai @RAWW_TWEETS @dna pic.twitter.com/FBdAwfTXFU
— Virat A Singh (@singhvirat246) February 8, 2017


Click it and Unblock the Notifications