7 साल बाद इस टीवी हसीना की टूटी शादी, पोस्ट शेयर कर कह डाली ऐसी बात कि...

Shruti Rawat And Nikkhil Agawane Divorce

आज के वक्त में फिल्मी दुनिया में रिश्ते बनना और बिगड़ना काफी ज्यादा आम हो चुका है। इन दिनों तलाक का ट्रेंड काफी ज्यादा चलता हुआ देखा जा रहा है। आए दिन सिलेब्रिटीज की तलाक की खबरें सामने आती रहती हैं। लेकिन अब एक बार फिर से 'क्या हाल मिस्टर पांचाल' की मशहूर अभिनेत्री श्रुति रावत भी इस लिस्ट में शुमार हो गई हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पति निखिल अगावणे के साथ तलाक की घोषणा कर दी है।

श्रुति रावत ने पति से अलग होने का लिया फैसला

जानकारी के लिए आपको बता दें कि 31 जुलाई 2023 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से श्रुति रावत ने एक पोस्ट को शेयर किया और अपने पति निखिल से तलाक लेने की घोषणा कर दी। उन्होंने अपने इस पोस्ट में लिखा हुआ था कि एक्ट्रेस और उनके पति ने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने और अपने रास्ते अलग-अलग चुनने का बेहद ही मुश्किल फैसला ले लिया है। श्रुति ने इस पोस्ट में यह भी मेंशन कर दिया था कि वह और निखिल एक दशक लंबी दोस्ती के लिए खुद को बहुत ही लकी मानते हैं। उन्होंने बताया कि उनका रिश्ता एक बेहद ही स्पेशल बॉन्ड साबित हुआ।

श्रुति रावत ने शेयर किया भावुक पोस्ट

श्रुति रावत ने इस पोस्ट में लिखा कि "काफी विचार-विमर्श करने के बाद में निखिल और मैंने अपने अपने रास्ते अलग करने का फैसला ले लिया है। हम बहुत लकी है कि हम एक दशक से एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त रहे, जिसने हमारे रिश्ते को और भी ज्यादा मजबूत बनाया। यह हमेशा कायम रहेगी और हमारे बीच एक स्पेशल बॉन्ड भी रहेगा। जो भी हमारे वेलविशर्स है हम उनसे उम्मीद करते हैं कि हमें सपोर्ट करेंगे और आगे बढ़ने के लिए प्राइवेसी देंगे।"

श्रुति रावत का वर्क फ्रंट

अगर हम श्रुति रावत के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने क्या हाल मिस्टर पांचाल, चिंटू चिंकी और एक बड़ी सी लव स्टोरी के साथ साथ ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे मशहूर सीरियल्स में काम किया। यहां तक कि उन्होंने घर-घर में एक खास पहचान कायम की। बता दें कि श्रुति रावत ने दिसंबर 2016 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड निखिल अगावणे के साथ में शादी रचाई थी। जिसके बाद साल 2019 के जनवरी महीने में वह मां बनी। लेकिन अब श्रुति की पर्सनल लाइफ बिल्कुल भी ठीक नहीं चल रही है और हाल ही में उन्होंने निखिल के साथ अलग होने की अनाउंसमेंट करके हर किसी को दंग कर दिया है।

Read more about: shruti rawat
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X