एडल्ट फिल्मों में काम करने को मजबूर 'धृतराष्ट्र', अधेड़ उम्र में गंदी सीरीज में हसीनाओं संग करते हैं रोमांस
Dhritarashtra actor Tarakesh Chauhan Ullu web series: 90 के दशक में पौराणिक धारावाहिकों का दौर भारतीय टेलीविजन का गोल्डन समय माना जाता है। इसी दौर में टेलिकास्ट हुए शो 'श्री कृष्णा' में धृतराष्ट्र का किरदार निभाने वाले एक्टर तारकेश चौहान ने अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। लेकिन बाद में उनका जो हाल हुआ, उसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

पौराणिक रोल से मिली पहचान
तारकेश चौहान ने सिर्फ 'श्री कृष्णा' ही नहीं, बल्कि महाभारत समेत कई फेमस टीवी शोज में काम किया। इसके अलावा वे 'बालिका वधू', 'तेनाली राम', 'दुर्गा' और 'ये है आशिकी' जैसे शोज में भी नजर आए। टीवी इंडस्ट्री में उनका सफर लंबा रहा, लेकिन उन्हें वैसी लोकप्रियता दोबारा नहीं मिल सकी जैसी 'धृतराष्ट्र' के कैरेक्टर से मिली थी।
करियर में बदलाव की मजबूरी
समय के साथ मुख्यधारा के टीवी और फिल्म प्रोजेक्ट्स में मौके मिलने कम हो गए। बड़े और इंपैक्टफुल रोल न मिलने के कारण उनके करियर में ठहराव आया। ऐसे में अपनी आर्थिक जरूरतों और काम में निरंतरता बनाए रखने के लिए उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म का रुख किया।
एडल्ट वेब सीरीज में नई पहचान
तारकेश चौहान ओटीटी प्लेटफॉर्म, खासकर Ullu App में काफी समय तक नजर आए थे। उन्होंने 'केयर टेकर', 'पलंग तोड़ सिसकियां' (सीजन 1, 2 और 3) और 'रसीली' जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया है। इन शोज में वे अक्सर उम्रदराज किरदारों- जैसे 'बाबूजी' या 'ससुरजी' के रोल निभाते नजर आते हैं।
सोशल मीडिया पर हैं एक्टिव
तारकेश चौहान डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी एक्टिव हैं। उनका एक यूट्यूब चैनल है, जहां वे ऑडिशन, एक्टिंग टिप्स और अपने अपने एक्सपीरिएंस शेयर करते हैं। इससे साफ है कि वे एक्टिंग से जुड़े रहना चाहते हैं और नई पीढ़ी के कलाकारों से भी अपना कम्यूनिकेशन बनाए रखते हैं। इसके अलावा उनका इंस्टा अकाउंट भी है, जहां वो अपने लेटेस्ट अपडेट्स के बारे में इनफॉर्मेशन देते रहते हैं।
बदलते दौर की कहानी
तारकेश चौहान का सफर इस बात को दर्शाता है कि मनोरंजन जगत में समय के साथ सिचुएशन कैसे बदलती हैं। एक दौर में पौराणिक धारावाहिकों के गंभीर किरदार निभाने वाले कलाकार आज डिजिटल युग में अलग तरह के रोल के साथ अपनी पहचान बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











