..................... Shrenu Parikh pre wedding ceremony mehendi photos are too beautiful netizens says most beautifil photos - Hindi Filmibeat

मेहंदी वाले हाथ लिए पिया जी के घर चली एक और हसीना, तस्वीरें देख लोग बोले- आज तक की सबसे खूबसूरत दुल्हन

Shrenu Parikh,

Shrenu Parikh Mehendi Photos: टेलीविजन अभिनेत्री श्रेनु पारिख 21 दिसंबर 2023 को अपने प्यार अक्षय म्हात्रे के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनकी शादी एक्ट्रेस के होमटाउन वडोदरा में होगी। इसके पहले, पारंपरिक तरीके से उनकी प्री-वेडिंग सेरेमनी की शुरुआत हो चुकी है। मेहंदी की रस्म के बाद संगीत, हल्दी और अन्य कार्यक्रम होंगे। बता दें कि श्रेनु ने 'इश्कबाज', 'दिल बोले ओबेरॉय', 'इस प्यार को क्या नाम दूं', 'घर एक मंदिर', 'एक भ्रम-सर्वगुण संपन्न' जैसे शोज में अपने शानदार अभिनय से पॉपुलैरिटी हासिल की। वहीं अक्षय को 'पिया अलबेला', 'लूज कंट्रोल' और 'घर एक मंदिर' के लिए जाना जाता है।

18 दिसंबर 2023 को अपने इंस्टा हैंडल पर श्रेनु पारिख ने अपने पारंपरिक मेहंदी समारोह की कई झलकियां शेयर कीं। उन्होंने तस्वीरों में शानदार ब्राइडल ग्लो बिखेरा और अपने मेहंदी लगे हाथों को फ्लॉन्ट करती नजर आईं। हमने मेहंदी डिजाइन में खूबसूरत फ्लोरल पैटर्न के साथ श्रेनु और अक्षय के नाम के शुरुआती अक्षर भी देखे। तस्वीरें साझा करते हुए श्रेनु ने लिखा, ''मेहंदी रच गई... देखते हैं वह मुझसे कितना प्यार करता है...!? #LoveAtFirstTake।''

अपनी ट्रेडिशनल मेहंदी सरेमनी के लिए श्रेनु ने ग्रीन कलर का टाई-डाई लहंगा चुना था, जिसके चारों ओर बूटीज सजी हुई थीं। उन्होंने इसे प्लंजिंग नेकलाइन वाले मैचिंग स्टोन-एम्बेलिश्ड ट्यूल ब्लाउज के साथ पेयर किया था। इतना ही नहीं, श्रेनु ने यूनिक फ्लोरल ज्वेलरी का चयन किया था, जिसमें एक नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स और एक हेयरबैंड शामिल था। इसके अलावा, उन्होंने हल्के मेकअप का विकल्प चुना था, जिसमें हाईलाइटेड चीक्स, न्यूड लिपस्टिक, ब्राउन स्मोकी आईज और एक वेवी ओपन हेयरस्टाइल शामिल था।

26 नवंबर 2023 को श्रेनु पारिख की दोस्त व अभिनेत्री मानसी श्रीवास्तव ने अपने इंस्टा हैंडल से दोस्त की ग्रैंड बैचलर पार्टी की कुछ झलकियां साझा की थीं। श्रेनु ने अपने स्पेशल दिन के लिए ट्राएंगुलर एम्बेलिश्मेंट वाली सिल्वर कलर की मिनी ड्रेस पहनी थी।

उन्होंने अपने आउटफिट को एक शॉर्ट वेल, एक सुंदर टियारा और ग्लैम मेकअप के साथ जोड़ा था, जिसमें ब्लश्ड चीक्स, न्यूड लिपस्टिक, विंग्ड आईज और मेसी ओपन हेयरस्टाइल शामिल था। तस्वीरों में वह अपनी फ्रेंड्स के साथ पोज देती हुईं, स्वादिष्ट खाना खाते हुए, दिल खोल कर डांस करती हुई और अपने खास दिन का पूरा आनंद लेते हुए नजर आई थीं। पूरी झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

Read more about: shrenu parikh television
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X