टीवी एक्ट्रेस श्रेनु पारिख ने अपने बॉयफ्रेंड अक्षय म्हात्रे संग रचाई शादी, कपल की खुबसूरत तस्वीरें आई सामने

Shrenu Parikh And Akshay Mhatre Wedding: टेलीविजन की जानी मानी अभिनेत्री श्रेनु पारिख इन दिनों अपनी शादी को लेकर लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने अपनी शादी की सभी फंक्शन बड़े ही धूम-धाम के साथ किए हैं जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रही हैं। आज श्रेनु पारिख ने अपने लॉग टाइम बॉयफ्रेंड अक्षय म्हात्रे से सात फेरे लिए हैं। दोनों की शादी की खुबसूरत फोटोज इंटरनेट पर सामने आ गई हैं।
श्रेनु पारिख ने अक्षय म्हात्रे संग की शादी-
पिछले काफी दिनों ने श्रेनु पारिख अपनी शादी को लेकर लाइमलाइट में थी। खबर थी कि टेलीविजन अभिनेत्री श्रेनु पारिख 21 दिसंबर 2023 को अपने जीवन के प्यार अक्षय म्हात्रे के साथ सात फेरे लेंगी। उनकी शादी श्रेनु के होमटाउन वडोदरा में होगी।
आज आज एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड अक्षय म्हात्रे के साथ सात फेरे ले लिए हैं। एक्ट्रेस की शादी हो चुकी हैं। इस शादी की खुबसूरत सी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ गई हैं। सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स लगातार कपल को बधाई दे रहे हैं।
लुक की बात करें तो इस शादी में कपल बेहद ही प्यारा लग रहा है। श्रेनु और अक्षय ने अपनी शादी में रेड कलर का मैचिंग आउटफिट पहना है। इस आउटफिट में दोनों काफी अच्छे और खुबसूरत दिख रहे हैं। दोनों की शानदार जोड़ी पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं।
गौरतलब है कि श्रेनु और अक्षय की शादी की सभी रस्में काफी जश्न और धूम-धाम के साथ हुई हैं। श्रेनु की शादी का उत्सव 19 दिसंबर 2023 को उनके पारंपरिक मेहंदी समारोह के साथ शुरू हुआ था। श्रेनु ने अपने इंस्टा हैंडल पर इसकी कई झलकियां साझा की हैं।
वहीं हल्दी समारोह के लिए श्रेनु और अक्षय ने कपल गोल्स को पूरा किया और उन्हें ग्रीन कलर के आउटफिट में ट्विनिंग करते देखा गया। श्रेनु ने ब्रॉड फ्लोरल प्रिंटेड बॉर्डर वाली नौवारी साड़ी चुनी थी। दोनों को इस दौरान काफी शानदार अंदाज में एंट्री लेते हुए देखा गया था।
आपको बता दें कि श्रेनु की मुलाकात अक्षय से तब हुई थी, जब उन्होंने अगस्त 2021 में शो 'घर एक मंदिर- कृपा अग्रसेन महाराज की' पर काम करना शुरू किया था। फिर दोनों की दोस्ती हुई और धीरे-धीरे उनके बीच एक प्यारा बंधन विकसित हुआ, जो प्यार में बदल गया।


Click it and Unblock the Notifications












