तो क्या सच्ची घटना से प्रेरित है श्रेनु पारिख का शो 'एक भ्रम- सर्व गुन संपन्न'!

By Prachi Dixit

इश्कबाज फेम श्रेनु पारिख 'एक भ्रम- सर्व गुन संपन्न ' में निगेटिव भूमिका में दिखाई देंगी। स्टार प्लस पर इस शो का दो प्रोमो जारी किया जा चुका है। हालांकि दिलचस्प प्रोमो के जरिए इस बात का अंदाजा लगाना मुश्किल है कि शो की कहानी क्या होगी।

प्रोमो अनुसार श्रेनु पारिख इस शो में जाह्नवी नामक किरदार में नज़र आएंगी, जो पूरी तरह से एक अनोखी बहू की अनूठी अवधारणा के रूप में पारंपरिक बहू के विरोध में नज़र आ रही है। आकलन लगाया जा रहा है कि ये शो सस्पेंस ड्रामा होगा। ताजा मिली जानकारी के अनुसार ये शो सच्ची घटना पर आधारित है। जिसके बारे में निर्माताओं ने गोपनीयता बरकरार रखी है।

ek bhram sarvgun Sampanna

इस शो की कहानी एक हाई प्रोफाइल परिवार की वास्तविक कहानी से प्रेरित है। ये परिवार नहीं चाहता कि उनका नाम किसी भी तरह से सामने आए। जिसे देखते हुए निर्माताओं ने फिलहाल इस संबंध में गोपनीयता बरकरार रखने का फैसला लिया है।

आपको बता दें कि इश्कबाज़ में अपनी अदाकारी से तहलका मचाने के बाद, श्रेनु पारिख अब छोटे पर्दे पर एक अनोखी कहानी के साथ प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। श्रेनु का नाम भी उन एक्ट्रेस में शामिल होने जा रहा है जो कि सकारात्मक भूमिका के बाद विलेन के रोल में दिखाई दे रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X