शादी के 9 महीने बाद एक्ट्रेस ने खरीदा करोड़ों का घर, पति के साथ किया गृह प्रवेश

Shrenu Parekh New House: इश्कबाज सीरियल से मशहूर हुई एक्ट्रेस श्रेनु पारिख अभी के समय पर किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अभी उनकी शादी को सिर्फ 9 महीने ही हुए हैं कि फैंस के साथ में एक गुड न्यूज़ शेयर कर दी है। दरअसल जैसा आप सोच रहे हैं ऐसा कुछ भी नहीं है असल में एक्ट्रेस ने अपने सपनों का आशियाना बना लिया है।
श्रेनु पारिख ने करोड़ों का घर खरीद लिया है और फिर उन्होंने अपने पति के साथ में गृह प्रवेश की पूजा भी की। अभिनेत्री ने इन तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ में शेयर किया। इन तस्वीरों के दौरान एक्ट्रेस को नए घर में पति के साथ में पूजा करते हुए देखा जा सकता है। एक्ट्रेस की खुशियों में उनके घर वाले भी शामिल होते हुए दिखाई दिए।
श्रेनु पारिख को पति के साथ में पूरे विधि-विधान के साथ पूजा करते हुए देखा जा सकता है। अभिनेत्री ने तस्वीरों के साथ-साथ वीडियो भी शेयर किया और अपने घर की इनसाइड झलक भी फैंस के साथ में साझा की। तस्वीरों में श्रेनु पारिख का घर बहुत ही खूबसूरत नजर आ रहा है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि श्रेनु पारिख ने 21 दिसंबर 2023 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अक्षय म्हात्रे के साथ में शादी कर ली थी। लेकिन अब इस कपल ने अपनी शादी की पहली एनिवर्सरी से पहले ही अपने खुद का आशियाना खरीद लिया है। घर खरीदने के बाद में यह कपल काफी खुश नजर आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications