..................... Shreejita de wedding reception photos viral, seeing photos fans praised - Hindi Filmibeat

श्रीजिता डे की वेडिंग रिसेप्शन की तस्वीरें देख फिदा हुए फैन्स, बोले- नजर ना लगे...देखें PHOTOS

Shreejita de

Shreejita de wedding reception photos: श्रीजिता डे इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। बता दें कि टीवी और बिग बॉस फेम एक्ट्रेस श्रीजिता डे ने पति माइकल संग दूसरी बार शादी रचाई है।

एक्ट्रेस ने बिग बॉस के घर से निकलते ही श्रीजिता डे ने माइकल संग क्रिश्चन रीति रिवाज के मुताबिक जर्मनी में शादी की थी। वहीं अब बंगाली रीति रिवाज के मुताबिक एक्ट्रेस ने माइकल से फिर से शादी रचाई है।

रिसेप्शन की तस्वीरों ने जीता लोगों का दिल
श्रीजिता डे की मेहंदी और हल्दी फोटो ने तो फैन्स का दिल जीत लिया था। वहीं श्रीजिता डे की बंगाली शादी और खूबसूरत लोकेशन देख फैन्स ने तारीफ की लाइन लगा दी थी। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने वेडिंग रिसेप्शन की तस्वीर शेयर की है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि श्रीजिता डे बहुत ही खूबसूरत फ्लोरल क्रॉप टॉप और स्कर्ट पहने दिखाई दे रही हैं। इसी के साथ ही माइकल की बात करें तो वह भी किसी से कम नहीं दिख रहे।

अपनी शादी के दिनों को दोबारा जी रही हैं श्रीजिता डे
अपनी पत्नी के लुक के साथ ट्यूनिंग सेट करने के लिए माइकल ने ब्लैक कलर का टक्सीडो सूट कैरी किया है। बो टाई और स्टाइलिश अंदाज उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है। शेयर की गई इन तस्वीरों में कपल के बीच का बॉन्ड बहुत ही प्यारा लग रहा है। इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही श्रीजिता डे लिखती हैं- मैं इन खूबसूरत पलों को दोबारा जी रही हूं।

श्रीजिता डे की तस्वीरें देख यूजर्स ने यूं किया कमेंट
श्रीजिता डे और माइकल के रिसेप्शन की इन तस्वीरों को देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- नजर ना लगे इस प्यारे कपल को तो वहीं दूसरे ने कहा मानना पड़ेगा जोड़ी तो एक नंबर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X