टीवी के कृष्णा का 30 सालों में चेंज हुआ पूरा लुक, 58 साल की उम्र में भी फिटनेस से कर रहे सभी को हैरान

टेलीविजन इंडस्ट्री में कई सारे ऐसे धार्मिक और पौराणिक शो टेलीकास्ट किए गए। जिन्हें दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया। जिसमें रामानंद सागर की 'रामायण' के साथ-साथ 'श्री कृष्णा' जैसे शोज ने दर्शकों के बीच में एक अलग जगह बनाई है। लेकिन आज हम आपको 'श्री कृष्णा' सीरियल के बारे में बताने वाले हैं। इस शो को डीडी चैनल पर प्रसारित किया गया था। इतना ही नहीं इसमें विष्णु और भगवान श्री कृष्ण का किरदार निभाने वाले सर्वदमन डी बनर्जी ने लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई। लेकिन अब 30 सालों के बाद में कृष्णा का किरदार निभाने वाले एक्टर का पूरा अवतार बदल चुका है।
58 साल की उम्र में भी हैं एकदम फिट
अगर हम श्री कृष्णा में भगवान कृष्ण का किरदार निभाने वाले सर्वदमन डी बनर्जी की शादी की तस्वीरें देखते हैं तो शायद ही वह पहचान में आएंगे। उनकी तस्वीरें देखकर कोई नहीं कह सकता है कि ये वही श्री कृष्णा का किरदार निभाने वाले एक्टर है जो कि हाथों में सुदर्शन चक्र लिए हुए नजर आए थे। एक्टर का 30 सालों में पूरा का पूरा लुक बदल चुका है। यहां तक कि उन्होंने अपना स्टाइल तक बदल लिया है। सर्वदमन डी बनर्जी अपनी फिटनेस का काफी ध्यान रखते हैं और 58 साल की उम्र में भी बहुत ही हैंडसम नजर आते हैं।
कई हिट फिल्मों में भी कर चुके हैं काम
सर्वदमन डी बनर्जी के बारे में बात करते हैं तो आपको बता दें कि उन्होंने 1985 में तेलुगु फिल्म 'श्री दत्ता दर्शन' में श्री दत्त की भूमिका निभा कर काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी थी। जिसके बाद में एक्टर को कैरियर में एक सबसे बड़ा ब्रेक मिल गया। इसीलिए कह रहे हैं क्योंकि 1993 में उन्हें रामानंद सागर के कृष्णा सीरियल के लिए चुना गया। जिसमें उनको भगवान विष्णु और भगवान श्री कृष्ण का किरदार निभाना था। इस किरदार को निभाने में वह काफी सफल रहे और लोगों के दिलों में बस गए। लेकिन इसके बाद में उन्हें 2015 में 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में भी देखा गया। दरअसल सर्वदमन डी बनर्जी ने इस फिल्म में चंचल नाम के एक व्यक्ति का किरदार अदा किया था।


Click it and Unblock the Notifications