श्रद्धा मिश्रा बनीं 'सा रे गा मा पा' की विनर, बोलीं- जीते हुए 10 लाख रुपये से मैं अपने पिता के...

Shraddha Mishra winner of Sa re ga ma pa: 'सा रे गा मा पा' सिंगिंग रियलिटी शो है। इस शो में तमाम सिंगर्स आते हैं, लेकिन किसी एक को ही जीत को ट्रॉफी मिलती है। बता दें कि इस बार जीत की ट्रॉफी श्रद्धा मिश्रा लेकर गई हैं।
सा रे गा मा पा की विनर बनीं श्रद्धा
जी हां, श्रद्धा मिश्रा बनी हैं सा रे गा मा पा की विनर। उन्होंने अपनी गायकी से जजों को और जनता को खुश कर दिया। बता दें कि श्रद्धा को इस शो से विनिंग ट्रॉफी के साथ ही 10 लाख रुपये भी मिले हैं। श्रद्धा इस जीत के काफी खुश हैं। वह कहती हैं कि उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि विनर बनेंगी या कभी स्टेज पर खड़े होकर गाना गा पाएंगी। मैं यहां आई तो मैंने अपना बेस्ट दिया और इस लंबे सफर को बिताकर जब मैं विनर बनीं तो यह पल मेरे लिए अविश्वसनीय था।
ईनाम की रकम से करवाएंगी पिता का इलाज
श्रद्धा आगे बताती हैं कि मुझे विनिंग प्राइज में ट्रॉफी के साथ ही 10 लाख रुपये भी मिले हैं। श्रद्धा बताती हैं कि वह अपने पिता के पैरों का इलाज करवाएंगी। वह अपने टीएज से ठीक से नहीं चल पाते हैं। मैं उन्हें डॉक्टर को दिखाऊंगी और श्रद्धा एक स्टूडियो बनाना चाहती हैं।
बॉलीवुड में नाम कमाना चाहती हैं श्रेया
श्रद्धा बताती हैं कि वह प्लेबैक सिंगिंग कर चुकी हैं। वह सुनिधी चौहान और श्रेया घोषाल के साथ के साथ नॉमिनेट हुई थीं। श्रद्धा कहती हैं कि मैं जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने के बारे में सोच रही हूं। प्लेबैक सिंगिंग करना मेरा हमेशा से ही प्लान रहा है। मैंने कुछ लोगों सो संपर्क भी किया है।


Click it and Unblock the Notifications











