OMG..ट्यूबलाइट के बाद डबल धमाका..खान..कपूर के साथ परफेक्ट प्लानिंग
कबीर खान के अपकमिंग वेबसीरीज में श्रद्धा कपूर,सैफ अली खान एक साथ नजर आयेंगे.
ट्यूबलाइट की असफलता को एक तरफ छोड़ते हुए इन दिनों कबीर खान अपनी वेबसीरीज की तैयारी में जुट गए हैं। उनकी इस वेबसीरीज का नाम The Forgotten Army होगा।
OMG..कपिल शर्मा शो...पुलिस में मामला दर्ज...ये खबर आपको चौंका देगी...
जैसा कि यह खबर पहले ही आ चुकी है कि इस सीरीज में सैफ अली खान प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगे। यह सीरीज सुभाषचंद्र बोस के आजाद हिंद सेना पर केंद्रीत होगी।

इतिहास में इसका जिक्र है कि आजद हिंद सेना पहली ऐसी आर्मी थी जिसमें महिला सैनिक भी शामिल थी। इसे रानी झांसी रेजिमेंट का नाम दिया गया था।इस प्रमुख किरदार के लिए कबीर खान ने श्रद्धा कपूर को चुना है।
मिली जानकारी के अनुसार इस सीरीज की कास्टिंग का काम अपने अंतिम चरण पर है। ऐसे में कबीर ने श्रद्धा को इस किरदार का प्रस्ताव दिया है।श्रद्धा के अलावा परिणीति चोपड़ा के नाम की भी चर्चा है। लेकिन कबीर का सारा फोकस केवल श्रद्धा को कास्ट करने पर है।
गौरतलब है कि कबीर पहले इस सीरीज का जिक्र करते हुए बता चुके हैं कि यह सीरीज तकरीबन 8 एपिसोड की होगी। हर एपिसोड 40 मिनट के लगभग होगा। इस सीरीज का फोकस नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आर्मी पर होगा।
गौरतलब है कि इस साल कई बिग स्क्रीन एक्टर बड़े पर्दे से छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।कुछ वेबसीरीज तो कुछ टीवी पर धूम मचायेंगे। यहां देखिए


Click it and Unblock the Notifications
