श्रद्धा कपूर फैन्स के लिए गुड न्यूज़..अब इस टीवी शो में नज़र आएंगी एक्ट्रेस!
टेलिवीज़न से बड़े पर्दे पर जाने का हर एक्टर एक्ट्रेस का सपना होता है। लेकिन कई बॉलीवुड स्टार्स ऐसे हैं जो बॉलीवुड से छोटे पर्दे पर आए हैं। अभिनेता अनिल कपूर, अमृता अरोड़ा, सोनाली बेंद्रे उन्हीं में से एक है। लेकिन अब खबर आई है कि बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी आपको छोटे पर्दे पर नज़र आ सकती हैं।

दरअसल, रिपोर्ट्स की मानें तो श्रद्धा एक म्यूजिक रियलिटी टीवी शो के जरिए श्रद्धा कपूर छोटे पर्दे की दुनिया में प्रवेश कर सकती हैं। श्रद्धा को आने वाले 'रॉ स्टार' शो के जज पैनल में गायक अरिजीत सिंह के साथ जुड़ने के लिए कहा गया है।
इटली में हॉलीडे मना रहा बालिका वधु का एक्टर..KISS की तस्वीर हुई वायरल!
सूत्रों की मानें तो अरिजीत जहां इस शो में सादगी के साथ प्रतियोगियों को मार्गदर्शन देंगे वहीं श्रद्धा इस शो में ग्लैमर का तड़का लगाएंगी। आपको बता दें कि फिलहाल श्रद्धा दक्षिण अफ्रीका में 'हाफ गर्लफ्रेंड' की शूटिंग कर रही है लेकिन उनके वापस आने पर शूटिंग शुरू कर दी जाएगी।
Ooo: कैटरीना ने ही बनाया करियर और उन्हीं के बारे में 'ऐसी' बातें!
श्रद्धा इस शो के लिए उपयुक्त साबित हो सकती है। बता दें कि वो खुद एक बहुत अच्छी सिंगर हैं। उन्होंने फिल्म 'एक विलेन' की गीत 'तेरी गलियां' को गाया है, जो बहुत मशहूर हुआ था। 'रॉ स्टार' शो का प्रसारण लाइफ ओके पर होगा।


Click it and Unblock the Notifications

