#ओके जानू प्रमोशन :कपिल की इस हरकत से श्रद्धा-आदित्य हुए खफा...
हाल ही में कपिल के शो में ओके जानू की कास्ट श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर अपनी फिल्म को प्रमोट करने पहुंचे..लेकिन वहां कपिल ने दोनों ही स्टार्स को दिखा दिया अपना स्टार पॉवर और
हाल ही में कपिल शर्मा के शो में एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर औरआदित्य रॉय कपूर अपनी फिल्म ओके जानू का प्रमोशन करने पहुंचे थे। लेकिन कपिल शर्मा ने एक ऐसी हरकत कर दी, जिससे दोनों ही स्टार्स का पारा गर्म हो गया।
बता दें, हाल ही में कपिल शर्मा के शो में एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर अपनी फिल्म ओके जानू का प्रमोशन करने पहुंचे थे।खबरों की माने तो कपिल ने इन दोनों ही मेहमानों को सेट पर करीबन पांच से छ घंटा सेट पर इंतजार कराया।

गौरतलब है कि, यह कोई पहली बार नहीं है जब कपिल ने अपने गेस्ट को सेट पर इंतजार कराया हो। कुछ दिनों पहले बॉलीवुड एक्टर सनी देओल भी कपिल के शो में अपनी फिल्म 'घायल वन्स अगेन' का प्रमोशन करने आए थे। उस वक्त भी कपिल ने अपने 'लेट लतीफ' का जौहर दिखाते हुए, सनी को 4 से 5 घंटे तक वेट करवाया।
कपिल की लेट लतीफी के बाद भी श्रद्धा और आदित्य ने सेट पर खूब मस्ती की। बता दें, इस खास एपिसोड की शूटिंग बीते मंगलवार की रात हुई।
जब हेटर्स ने कहा 'मर्दों जैसी चलती है' तो शक्ति ने ऐसे की बोलती बंद
बता दें, फिल्म ओके जानू तमिल फिल्म तमिल फिल्म 'ओके कनमनी' की रीमेक है, जो एक युवा जोड़े के शादी के बिना एक साथ रहने की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है। बता दें इससे पहले भी दर्शक श्रद्धा और आदित्य रॉय कपूर की जोड़ी को फिल्म आशिकी 2 में देख चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications
