बिग बॉस हाउस में श्रद्धा बढ़ा रही हैं शक्ति से नजदीकियां

Shakti Shraddha
बिग बॉस का घर एक जादू की दुनिया है जहां कदम रखते ही सबके चेहरों के पिछे छुपा इंसान समाने आने लगता है। खुद को दूसरे से बड़ा और अच्छा बताने की चाहत में सितारे यह भूल जाते हैं कि वो सारी दुनिया की नजर में हैं। उनको बस एक ही बात समझ में आती है कि किसी भी तरह खुद को इस घर में बना कर रखना है चाहे इसके लिए कुछ भी क्यों ना करना पड़े।

बिग बॉस 5 में इसबार जब सारे मेहमानों का स्वागत किया गया तब सबसे पहले शक्ति कपूर को इस घर में भेजा गया। इसके बाद एक के बाद एक करके सारी हसिनाएं बिग बॉस की मेहमान बनती चली गयी। सबसे हैरत की बात यह रही कि इस घर में एक गर्भवती महिला को भी मेहमान बनया गया है अगर ये इस घर में अंत तक बनी रही तो यह शो एक इतिहास रचेगा।

खैर इन सबसे परे हैं इस घर में रहने वाले इंसानो के मुखौटों के पिछे छिपे चेहरे एपिसोड दर एपिसोड लोगों के सामने आते जा रहे हैं। इनमें से एक चेहरा है राजा चौधरी की गर्लफ्रैंड रह चुकी श्रद्धा शर्मा का जिन्होंने दूसरे ही दिन से अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिये हैं। सबसे पहले इन्होंने इस घर के कैप्टन यानी एक मात्र पुरूष शक्ति कपूर को दूसरे ही दिन से अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया। ये अब शक्ति के साथ एक नयी ही केमेस्ट्री बनाने पर तुली हुई हैं।

श्रद्धा ने अपने तिकड़म लगाने शुरू कर दिये हैं, ये भले ही बिग बॉस की विनर ना बने लेकिन वो चाहती हैं कि घर के कैप्टन शक्ति कपूर की नजरों में हमेशा ही बनी रहें। इसके लिए वो मेकअप का सहारा ले रही हैं और अपने बातों से बैडमैन के मन को मोह रही हैं। उन्होंने तो खुकर कह दिया है कि वो शक्ति को इमप्रेस करने का कोई भी मौका हाथ से गवांना नहीं चाहती भले ही इसके लिए उनको रात में मेकअप करके ही क्यों ना सोना पड़े। श्रद्धा ने तो दूसरे ही दिन से अपनी असलियत दिखानी शुरू कर दी, उन्होंने तो खुले आम शाक्ति से यह भी पूछ लिया कि कितनों के साथ कहां आपने सेक्स कर लिया? बस श्रद्धा का इतना पुछना था और शक्ति भी खिंचे चाले आए।

इतना ही नहीं इस घर में श्रद्धा के वार चार्ल्स शोभराज कि पत्नी निहिता विश्वास पर भी चल चुके हैं। इन दोनों के बीच घर के काम को लेकर तकरार हो चुकी है। गुस्से में तिलमिलाई श्रद्धा ने तो नेपाल की निहिता को चेतावनी देते हुए कह भी दिया कि वह अपनी हद में रहें और उनसे उंची आवाज़ में बात न करें। झगड़ा बढ़ता देख फिर घर के बाकी लोगों को इस झगड़े में बीच बचाव के लिए आना पड़ा। इतना ही नहीं इससे निहिता फूट फूटकर रो पड़ीं। इस झगड़े से घर का माहौल भी थोड़ा तनाव पूर्ण हो गया है और अब लगता है कि आनेवाले दिनों ये विवाद कुछ अलग ही रंग दिखाएगा।

बिग बॉस का घर वैसे भी झगड़े, चालबाजियां और विवादों के लिए फेमस है, इसबार तो दूसरे ही दिन से सबने अपने रंग दिखाने शुरू भी कर दिये, पैतरेबाज़ी की इस रेस में हाल फिलहाल सबसे आगे हैं राजा चौधरी की गर्लफ्रेंड कही जाने वाली श्रद्धा शर्मा। जिस तरह से वो शक्ति के साथ खुले आम पेश आ रही हैं देखते हैं कि बैडमैन श्रद्धा की ये नयी केमेस्ट्री क्या रंग लाती है और श्रद्धा इस घर में कितने दिनों तक टिकी रह पाती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X