खतरों के खिलाड़ी में अंजुम फकीह की हालत देख खास दोस्त श्रद्धा आर्या हुई परेशान, घर वापस आने की लगाई गुहार

Shraddha Arya: रियालिटी शो खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग शूरू हो चुकी हैं, इस साल सीजन में कई सारी टीवी जगत की एक्ट्रेस ने शो में एंट्री ली है। ऐसे में शो में शामिल होने वाली अंजुम फकीह शूटिंग के दौरान काफी घायल हो गई तो उनकी खास दोस्त श्रद्धा आर्या काफी परेशान हो गई।
खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन-
बॉलीवुड के फिल्ममेकर और एक्शन मास्टर रोहित शेट्टी इन दिनों अपने शो 'खतरों के खिलाड़ी' के नए सीजन को लेकर लगातार चर्चा में बता हैं। शो की शूटिंग शुरू हो चुकी हैं। सभी कंटेस्टेंट्स साउथ अफ्रीका में स्टंट बेस्ड रियलिटी शो की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। एक बार शूटिंग पूरी होने के बाद शो को ऑन एयर किया जाएगा।
शो की शूटिंग के बीच घायल हुई अंजुम-
बीते दिनों खबर आई थी खतरों के खिलाड़ के सेट पर एक कंटेस्टंट काफी घायल हो गई थी। अब इसी बीच कुंडली भाग्य फेम अंजुम फकीह भी खतरों का सामना करते हुए घायल हो गई हैं। अंजुम फकीह किसी स्टंट के दौरान अपने दोनों घुटनों पर चोट लगवा बैठी हैं।
हालांकि इस बात का जानकारी उनकी क्लोज फ्रेंड और ऑन स्क्रीन बहन श्रद्धा आर्य ने सभी के साथ शेयर की हैं। श्रद्धा ने अपनी दोस्त अंजुम की एक तस्वीर शेयर की है, जिसे देखने के बाद एक्ट्रेस की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है।
शेयर की तस्वीरों में अंजुम की सिर्फ घुटने देखने को मिल रहे हैं लेकिन दोनों घुटने हालत देख किसी का भी दिल हदल जाए और ऐसा ही हाल श्रद्धा आर्या का भी हुआ है। उन्होंने अपनी दोस्त की ये हालत देख उन्हें घर आने को कहा है।
इसके साथ ही कैप्शन नें लिखा है कि वो उनके लिए पहले ही जीत गई हैं अब घर वापस आ जाओ। बता दें, एक तरफ जहां अंजुम फकीह साउथ अफ्रीका में रोहित शेट्टी के दिए गए स्टंट को परफॉर्म कर रही हैं। वहीं उनकी दोस्त लगातार उन्हें सोशल मीडिया के जरिए सपोर्ट करती हुई नजर आ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
