Nach Baliye 9 के लिए इस नंबर 1 जोड़ी को मिल रहे हैं 30 लाख, फीस के लिए मचा हंगामा !
नच बलिए 9 इस बार अपने एक्स कांसेप्ट के साथ फीस को लेकर चर्चा में आ गया है। शो के कई प्रोमो सामने आ चुके हैं। जिसके अनुसार इस बार अनीता हसनंदानी पति रोहित रेड्डी के साथ। वहीं उर्वशी ढोलकिया, श्रद्धा आर्या और विशाल सिंह जैसे चुनिंदा स्टार्स अपने एक्स के साथ शो का हिस्सा बनेंगे।
इस कांसेप्ट के कारण शो के प्रति लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है। अपने एक्स के साथ नच बलिए जैसे मंच पर आकर अपनी निजी जिंदगी पर चर्चा करना, इस शो से जु़ड़े स्टार्स के लिए आसान नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्स जोड़ी को एक साथ लाने के लिए मोटी रकम दी गई है।

इस बीच एक वेबसाइट ने दावा किया है कि इस सीजन में सबसे अधिक फीस किसी को दी जा रही है तो वह अनीता हसनंदानी और उनके पति रोहित रेड्डी हैं। दोनों को हर एपिसोड के लिए 30 लाख बतौर जोड़ी दी जा रही है। इसकी वजह से कहीं ना कहीं कई ऐसे कंटेस्टेंट हैं जो की नाराज चल रहे हैं।
वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि श्रद्धा आर्या अपने एक्स के साथ शो का हिस्सा बन रही हैं। उनका शो कुंडली भाग्य भी टीआरपी पर टॅाप पर है। इसके बाद भी उन्हें अनीता से कम फीस दी जा रही है।
हालांकि इस पर अभी तक एक्ट्रेस और मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आयी है। लेकिन इतना तो तय है कि नच के हंगामे से पहले फीस के बवाल ने खबरों में जगह पा ली है।
बहरहाल, खबर है कि हाई फीस के साथ टीवी की इन 7 जोड़ियों को भी शो के लिए अप्रोच किया जा चुका है..


Click it and Unblock the Notifications













