श्रद्धा आर्या ने रिवील किया अपने जुड़वा बच्चों का चेहरा, तस्वीरें देख फैन्स बोले- कितने प्यारे हैं नजर ना लगे

Shraddha Arya Kids Photos: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या अपने काम के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में बनी रहती हैं। कभी वह अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करती हैं तो कभी वह अपने जुड़वा बच्चों की तस्वीर शेयर करती हैं, लेकिन आज तक श्रद्धा आर्या ने कभी भी अपने बच्चों का चेहरा नहीं दिखाया। वहीं अब बच्चों के जन्म के जन्म के 4 महीने के बाद एक्ट्रेस बच्चों का चेहरा रिवील किया है।
एक्ट्रेस ने दिखाया बच्चों का चेहरा
हाल ही में श्रद्धा आर्या ने अपने इंस्टा हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि श्रद्धा आर्या ही नहीं तस्वीर में तो उनके पति राहुल और उनके जुड़वा बच्चे भी नजर आ रहे हैं, लेकिन आपको बता दें कि यह तस्वीरें ओरिजनल नहीं है बल्कि अपनी रियल तस्वीरों को ट्रेंड सेट करते हुए Ghibli इमेज बनाकर शेयर की गई हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बच्चे दोनों साथ में लेटे नजर आ रहे हैं। जहां लड़के ने ब्लू कलर का जंप सूट पहना है वहीं लड़की ने पिंक कलर का। वहीं दूसरी इमेज में श्रद्धा आर्या की बेटी की सिंगल फोटो है जिसमें उनकी बेटी ब्लू कलर की फ्रांक पहने नजर आ रही है। तस्वीर तस्वीर एक्ट्रेस के बेटे की है। जहां उनका बेटा मस्ती करता दिख रहा है। वहीं आखिरी तस्वीर फैमिली फोटो है।
श्रद्धा ने रिवील किया बच्चों का नाम
श्रद्धा आर्या ने इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा है- 'मिलिए हमारे दो छोटे बवंडर से शौर्य और सिया ये जुड़वा हैं। क्योंकि जीवन बहुत शांतिपूर्ण था एक पूरी तरह से अव्यवस्थित नहीं था।' बता दें कि श्रद्धा आर्या के इस पोस्ट पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाऊ दोनों कितने क्यूट दिख रहे हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-कितने प्यारे हैं नजर ना लगे। बता दें कि एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।


Click it and Unblock the Notifications











