मां बनने के बाद 'प्रीता' के किरदार में वापसी करेंगी Shraddha Arya? बोलीं- मैं शो का हिस्सा...

Shraddha Arya

Shraddha Arya Comeback As Preeta: कुंडली भाग्य सीरियल से प्रीता का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुई एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या इस समय काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल आपको बता दें की खबर आ रही है कि एक बार फिर से वह कम बैक करने के लिए पूरी तरह तैयार है और उन्होंने एक बातचीत के दौरान इस बात का खुलासा किया है।

टेली चक्कर के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि "हां मैं कुंडली भाग्य का हिस्सा बनना काफी ज्यादा मिस कर रही हूं।" जानकारी के लिए आपको बता दें कि पिछले साल श्रद्धा ने 7.5 साल बाद इस शो को छोड़ दिया था। लेकिन अब श्रद्धा का यह बयान सुनने के बाद में काफी लोग हैरान है और चाहते हैं कि वह प्रीत के किरदार से अलग हटकर कोई दूसरा किरदार निभाएं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि श्रद्धा आर्या ने नवंबर 2021 में करीबी लोगों की मौजूदगी में भारतीय नौसेना के अधिकारी राहुल के साथ में शादी कर ली थी। नवंबर 2024 में इस कपल ने जुड़वा बच्चे को जन्म दिया। जिसमें एक लड़का और एक लड़की हुई। श्रद्धा ने मैटरनिटी पीरियड की वजह से एक्टिंग से ब्रेक लिया था।

श्रद्धा आर्या को टीवी इंडस्ट्री में काफी सारे बेहतरीन शोज में देखा जा चुका है। जिसमें भाग्यलक्ष्मी, मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की, ड्रीम गर्ल एक लड़की दीवानी सी और तुम्हारी पाखी शामिल हैं। हालांकि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 2006 में उन्होंने एसजे सूर्य की तमिल फिल्म में नयनतारा के साथ काम किया। हिंदी फिल्म निशब्द में भी काम किया।

More from Filmibeat

Read more about: kumkum bhagya shraddha arya
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X