शादी के 3 साल बाद मां बनने जा रही हैं श्रद्धा आर्या, वीडियो शेयर कर दिखाया बेबी बंप...

Shraddha Arya

Shraddha Arya is going to become a mother after 3 years of marriage: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस कुंडली भाग्य की प्रीता यानी कि श्रद्धा आर्या अपनी एक्टिंग के साथ ही अपनी खूबसूरती के लिए याद की जाती हैं। बता दें कि जब से एक्ट्रेस की शादी हुई है तब से वह अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। शादी के बाद फैन्स कब से यह उम्मीद कर रहे थे कि एक्ट्रेस कब गुड न्यूज सुनाएंगी। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा हैंडल पर घोषणा की है कि वह मां बनने वाली हैं।

श्रद्धा ने वीडियो शेयर कर दिखाया बेबी बंप
जी हां, श्रद्धा आर्या अपने इंस्टा हैंडल पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि समंदर की ओर श्रद्धा और राहुल भागते नजर आ रहे हैं। यह नजारा एक शीशे से कैद किया गया है और शीशे के पास प्रेग्नेंसी किट रखी है। वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि श्रद्धा भागते हुए राहुल के पास जाती हैं और उन्हें गले से लगा लेती हैं। इस वीडियो के शेयर करने के साथ ही वह लिखती हैं- वह पहले बच्चे की उम्मीद से हैं।

सितारों ने श्रद्धा को दी जमकर बधाई
बता दें कि इस वीडियो पर फैन्स और सितारों के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं सबसे पहले प्रिंस नरूला की पत्नी युविका चौधरी ने कमेंट करते हुए श्रद्धा को बधाई दी है। बता दें कि युविका चौधरी भी जल्द मां बनने जा रही हैं। वहीं कृष्णा मुखर्जी, कनिका मन समेत कई सितारों ने श्रद्धा को बधाई दी है। आपको बता दें कि श्रद्धा आर्या ने साल 2021 में राहुल नागपाल से शादी रचाई थी। राहुल नौसेना में अधिकारी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X