श्रद्धा आर्या ने अपनी गोद भराई की रस्म में जमकर लगाए ठुमके, पति साथ किया जबरदस्त डांस देखें VIDEO

Shraddha Arya

Shraddha Arya baby shower ceremony: कुंडली भाग्य की प्रीता उर्फ श्रद्धा आर्या की जब से शादी हुई है तब से वह आए दिनों सुर्खियों में बनी रहती हैं। बता दें की श्रद्धा ने 16 नवंबर साल 2021 में राहुल नागपाल से शादी की थी। श्रद्धा के पति इंडियन नेवी ऑफिसर हैं। वह दिल्ली के रहने वाले हैं। खास बात यह है कि शादी के 3 साल बाद दोनों गुड न्यूज सुनाने जा रहे हैं। हाल ही में प्रीता की गोद भराई की रस्म हुई थी जिसमें की नामी सितारे इस फंक्शन का हिस्सा बने।

श्रद्धा के बेबी शॉवर में पहुंचे ये सितारे
श्रद्धा की गोद भराई की रस्मों के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इन फोटो और वीडियो में देखा जा सकता है कि श्रद्धा आर्या बहुत ही खूबसूरत साड़ी पहने दिखाई दे रही हैं। वहीं राहुल सफेद रंग के कुर्ते पायजामे में नजर आ रहे हैं। श्रद्धा के इस फंक्शन में तमाम टीवी सितारे नजर आए। पारस कलनावत, धीरज धूपर भी इन रस्मों का हिस्सा बने। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि श्रद्धा का घर मेहमानों से भरा हुआ है। तस्वीरों में साफ झलक रहा है कि श्रद्धा और राहुल के घर वाले नन्हे मेहमान के आने से कितने खुश हैं।


गोदभराई में श्रद्धा ने किया जमकर डांस
हाल ही में श्रद्धा आर्या का एक डांस वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि श्रद्धा आर्या पति के साथ मिलकर बधाइयां जी गाने पर जमकर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। वहीं राहुल भी बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वीडियो में श्रद्धा का प्रेग्नेंसी ग्लो भी साफ झलक रहा है। बता दें कि इस वीडियो पर फैन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं जहां एक यूजर ने लिखा- नजर ना लगे तो वहीं दूसरे ने लिखा- कितनी खूबसूरत लग रही है प्रीता।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X