श्रद्धा आर्या ने जुड़वा बच्चों के साथ मनाई पहली लोहड़ी, न्यू मॉम ने किया डीजे पर जोरदार डांस, VIDEO

Shraddha Arya celebrate first lohri with twins kid: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने हाल ही में दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। अभी तक कपल ने बच्चों का चेहरा रिवील नहीं किया है, लेकिन श्रद्धा आर्या ने अपने जुड़वा बच्चों के साथ पहली लोहड़ी मनाई है।
श्रद्धा ने शेयर कीं लोहड़ी की तस्वीरें
हाल ही में श्रद्धा आर्या ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लोहड़ी की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। जिसमें देखा जा सकता है कि श्रद्धा आर्या रेड और पिंक कलर के खूबसूरत आउटफिट में नजर आ रही हैं। श्रद्धा आर्या की शेयर की गई पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि श्रद्धा आर्या पति के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस डीजे नाइट एंजॉय कर रही हैं।
जुड़वा बच्चों के साथ मनाई पहली लोहड़ी
तीसरी तस्वीर एक्ट्रेस के घर की है। जहां वह फैमिली और अपने जुड़वा बच्चों के साथ पहली लोहड़ी मनाती नजर आ रही हैं। वहीं एक और तस्वीर है जहां श्रद्धा आर्या ने एक बच्चे को गोद लिया है और दूसरे बच्चे को उनके पति गोद में उठाए नजर आ रहे हैं और दोनों ही खुशी से हाईफाई करते दिख रहे हैं। वहीं अन्य पोस्ट में श्रद्धा आर्या ने वीडियो शेयर किए हैं जिसमें देखा जा सकता है कि वह डीजे नाइट काफी एंजॉय कर रही हैं।
लंदन ठुमकदा पर एक्ट्रेस ने किया डांस
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि श्रद्धा आर्या लंदन ठुमकदा गाने पर गजब का डांस करती दिख रही हैं। फैन्स को श्रद्धा आर्या का ये अंदाज बेहद पसंद आ रहा है। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा-वाह न्यूली मॉम कितनी एक्साइटेड है। वहीं दूसरे ने लिखा- श्रद्धा के चेहरे पर साफ झलक रहा है मदरहुड ग्लो।


Click it and Unblock the Notifications











