Shraddha Arya के घर आई डबल खुशियों की बहार, जुड़वा बच्चों संग तस्वीरें शेयर कर बोली ये बात

Shraddha Arya Blessed With Twin Babies: श्रद्धा आर्या टीवी की मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि पिछले लंबे समय से वह अपनी प्रेगनेंसी को लेकर चर्चा में है। हालांकि अब उन्होंने गुड न्यूज़ दे दी है और उनके घर में डबल खुशियां आ चुकी हैं। दरअसल आपको बता दें की एक्ट्रेस के घर पर जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ है। वह एक बेटे और एक बेटी की मां बन गई है।
हाल ही में श्रद्धा ने खुद आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इस बात का ऐलान किया है और आपको बता दें कि इसमें वह अपने दोनों बच्चों को गोद में लेकर नजर आ रही है। अब इस तस्वीर के वायरल हो जाने के बाद में फैन्स से लेकर सेलिब्रिटीज भी उनके इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही बच्चों को दुआएं और एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं।
श्रद्धा आर्या ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि "खुशियों के दो छोटे-छोटे बंडल ने हमारे घर और परिवार को पूरा कर दिया है। हमारा दिल भी खुशियों से भर चुका है।" बता दे कि एक्ट्रेस की डिलीवरी 29 नवंबर 2024 को हुई। अब एक्ट्रेस की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इतना ही नहीं फैंस भी खूब प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं।
श्रद्धा आर्या के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि वैसे तो उन्होंने कई सारे शोज में काम किया है। लेकिन आपको बता दें कि 'कुंडली भाग्य' सीरियल के चलते उन्होंने काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल की। हालांकि अब यह शो भी खत्म कर दिया गया है और एक्ट्रेस अब अपने बच्चों पर ध्यान देना चाहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











