सिंगापुर में 'कैसा ये इश्क है.' की शूटिंग..

गौरव ने शो के लांच मौके पर शुक्रवार को कहा, "सिगापुर में शूटिंग का अनुभव इस तरह था.. हम जानते थे कि हमें वहां कितने दृश्य फिल्माने हैं और तारीखों के अभाव में भाग-भागकर शूटिंग कर रहे थे। हमें पूरा शेड्यूल निपटाना था और वहां हम दो कलाकार (मैं और सुकृति कांडपाल) ही थे। वहां हम 15-16 दिन रहे।"
उन्होंने बताया, "हमें अपने निर्देशक इम्तियाज पंजाबी से जो सहारा मिला..उन्होंने उन परिस्थितियों में भी मदद की। हम सुबह चार बजे उठ जाया करते थे और मेकअप लेते थे। यह पूरी तरह आउटडोर शूट था। वह अकेले सारी परिस्थितियों से जूझते थे। इम्तियाज ने एक निर्माता की तरह दायित्व निभाया।"
हालांकि आने वाले शो की अहम महिला किरदार सुकृति जी टीवी के 'रब से सोणा इश्क' में दिख चुकी हैं और गौरव कलर्स टीवी के शो 'उतरन' का हिस्सा रह चुके हैं।
गौरतलब है कि 'कैसा ये इश्क है-अजब सा रिस्क है' 22 अप्रैल से लाइफ ओके टीवी चैनल पर प्रसारित होने जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications