..................... Shocking: In Yeh Hai Mohabbatein, Ishita Betrays Ruhi - Hindi Filmibeat

SHOCKING: 'ये है मोहब्बतें' में इशिता देगी रूही को धोखा

[टेलीविजन] 'ये है मोहब्बतें' में ताजा ट्विस्ट शायद दर्शकों को पसंद न आए। जैसा कि आप शो में देख रहे हैं कि इशिता रूही को शगुन के जाल से बचाकर लाने की पुरजोर कोशिश कर रही है और उसने रूही को 48 घंटों का आश्वासन दिया है कि वह उसे वापस ले आएगी। लेकिन आपको बता दें, जल्द ही इशिता यह प्रोमिस तोड़ती दिखेगी।

रमन आखिरकार इशिता को यह समझाने में सफल हो जाएगा कि फिलहाल रूही का शगुन के साथ रहना ही सही है। ताकि आदित्य उनके साथ कुछ दिनों के लिए रह सके।

कहानी में कई तरह से ट्विस्ट आने के बाद इशिता रमन की बातों से सहमत हो जाएगी कि रूही को कुछ वक्त के लिए शगुन के साथ रहने दिया जाए। लेकिन इस बात का रूही पर काफी बुरा असर पड़ सकता है। ईशिमा ने रूही से प्रोमिस किया था कि वह दो दिनों में उसे घर वापस ले लाएगी। लिहाजा, रूही ईशिमा की राह देख रही है। लेकिन रूही को इस बार निराश होना पड़ेगा।

पढ़ें- ये हैं मोहब्बतें: रूही और ईशिमा की जुदाई देख आप भी रो उठेंगे

आपको बता दें, रमन आदित्य को साथ रखना चाहता है क्योंकि आदि को लगता है कि किसी को उसकी जरूरत नहीं है। इतना ही नहीं, बल्कि आदि के दिमाग में आत्महत्या करने की बात भी आती है। यह सब देखकर रमन बहुत डर जाता है और वह निर्णय लेता है कि आदि उनके साथ रहेगा, इसके लिए भले ही रूही को कुछ वक्त के लिए शगुन के पास रहना पड़े।

पढ़ें- Tv रिपोर्ट: इस हफ्ते 'दिया और बाती हम' नंबर 3 पर..जानिए किसने दी चुनौती..

वहीं, रूही जो कि अपनी ईशिमा का इंतजार कर रही है अब ईशिता से नफरत करने लगेगी। क्योंकि ईशिता ने उसे शगुन के पास छोड़ दिया है। यहां तक की रूही ईशिमा से यह कहेगी वह उससे नफरत करती है और अब कभी लौट कर घर नहीं आएगी।

बहरहाल, ईशिमा और रूही के रिश्ते से शुरू हुए इस शो में अब दोनों अलग हो जाएंगे। लिहाजा, अब देखते हैं कि यह मां और बेटी की प्यारी सी जोड़ी कब तक एक दूसरे से जुदा रह पाती है। बहरहाल, दर्शक इनकी जुदाई देखकर काफी इमोशनल होने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X