..................... MC stan की जीत पर Bigg Boss की इस एक्स कंटेस्टेंट का आया शॉकिंग बयान, देखें वीडियो| Shocking statement of this ex-contestant of Bigg Boss on MC Stan's victory| - Hindi Filmibeat

MC stan की जीत पर Bigg Boss की इस एक्स कंटेस्टेंट का आया शॉकिंग बयान, देखें वीडियो

Nimrit

Bigg Boss 16 का फाइनल हो चुका है और एमसी स्टेन को विनर भी घोषित किया जा चुका है। कई लोगों ने एमसी स्टेन का समर्थन करते हुए उन्हें वेल डिजर्विंग विनर कहा तो कुछ ने बिग को बॉस बायस्ड कहा। फिनाले के दौरान सलमान खान ने भी प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ करते हुए कहा कि मेरे लिए वहीं विनर हैं। लेकिन बिग बॉस की ट्रॉफी मिली एमसी स्टेन को। वहीं दूसरी तरफ बिग बॉस के फिनाले बस 1 सप्ताह पहले ही घर से बेघर हुई निमृत कौर अहलूवालिया ने एमसी स्टेन की तारीफों के पुल बांध दिये। हालांकि अपने बयान को लेकर निमृत कौर अहलूवालिया को भी काफी ट्रोल होना पड़ रहा है।

हक से मंडली जीत गयी :

एमसी स्टेन की जीत पर निमृत कौर अहलूवालिया का शॉकिंग बयान सामने आया है। बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट निमृत कौर अहलूवालिया ने कहा, "जब मैं बाहर निकली थी, तब मैंने क्या बोला था। एक साइड पर शिव (ठाकरे) होना चाहिए और एक साइड पर एमसी (स्टेन) होना चाहिए। रियल लोगों को जीतना चाहिए। हक से मंडली जीत गयी।" निमृत के इस बयान पर लोगों में काफी गुस्सा नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में लोग अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि रियल लोगों को जीतना चाहिए इसलिए आप टॉप 5 में नहीं आयी। दूसरे यूजर ने लिखा कि यह मंडली कभी थी ही नहीं।

मिडनाइट एविक्शन में हुई थी बेघर :

बिग बॉस 16 के फिनाले से बस 1 सप्ताह पहले ही बड़ा ट्विस्ट आया और मिडनाइट एविक्शन में आधी रात को निमृत कौर अहलूवालिया को बेघर कर दिया गया। इस सीजन के टॉप 5 कंटेस्टेंट के चुनाव के लिए बिग बॉस ने लाइव वोटिंग की थी। इसमें लोगों को बिग बॉस के घर में जाकर अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को उनकी परफॉर्मेंस के आधार पर वोट दिया था। यह 6 फरवरी के एपिसोड में दिखाया गया था। इसी वोटिंग में निमृत कौर अहलूवालिया को मिड नाइट इविक्शन मिला था। जिसके बाद बिग बॉस 16 को अपने टॉप 5 कंटेस्टेंट मिल गये थे। निमृत के बेघर होने के बाद फैंस ने सवाल भी उठाया था बिग बॉस हमेशा निमृत का फेवर करते रहे हैं। फिर उसे कैसे बेघर कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X