Shocking..क्या आप जानते हैं शाहरूख खान की पहली सैलेरी!
[बॉलीवुड न्यूज] आज शाहरूख खान बॉक्स ऑफिस के बादशाह हैं। उनकी हर फिल्म 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करती है। लेकिन क्या आपको पता है बॉलीवुड के किंग खान की पहली सैलेरी कितनी थी? नहीं न....तो हम बता दें, आपको जानकर शायद आश्चर्य हो, लेकिन शाहरूख को कभी मात्र 50 रुपये मेहनताना मिलता था।

जी हां, टेलीविजन गेम शो 'इंडिया पूछेगा सबसे शाणा कौन?' के ग्रैंड फिनाले में खुद शाहरुख ने अपनी जिंदगी के इस महत्वपूर्ण बात को दर्शकों के साथ शेयर किया। शाहरूख ने बताया कि वे एक फिल्म थिएटर में बतौर टिकट सेल्समैन का काम किया करते थे और इसके लिए उन्हें 50 रूपए मिलते थे।
Leaked PICS: 'फैन' की शूटिंग, जब बाइक ने किया शाहरूख का पीछा
इतना ही नहीं, बल्कि शाहरूख खान ने और भी कई ऐसे लम्हों को लोगों के सामने रखा, जब वे फिल्म इंडस्ट्री में कदम जमाने के लिए जेद्दोजहद कर रहे थे। शाहरूख ने ताजमहल देखने के अपने सपने के बारे में भी बात की।
आपको बता दें, 'इंडिया पूछेगा सबसे शाणा कौन?' का अंतिम एपिसोड शुक्रवार को प्रसारित किया जाएगा, जिसमें आलिया भट्ट, करण जौहर और अनुष्का शर्मा जैसे सितारे हिस्सा लेंगे।
वहीं, फिलहाल शाहरूख अपनी आगामी फिल्म फैन की शूटिंग में व्यस्त हैं। मनीष शर्मा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में शाहरूख डबल रोल में दिखाई देंगे।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications
