Attack Video: मशहूर अभिनेता पर शख्स ने खुलेआम किया हमला, लोगो को याद आया सिद्धू मूसेवाला कांड

Akash Choudhary Attack Video: मॉडल की दुनिया में धमाल मचाने के बाद अभिनेता बने आकाश चौधरी का अब सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, आकाश चौधरी पर खुलेआम हमला हुआ है। ये वी़डियो देखकर फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स का हमला करने वाले शख्स पर बुरी तरह गुस्सा फूट रहा है।
आकाश पर हुए हमले का वीडियो वायरले
सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि आकाश चौधरी को पैपराजी ने स्पॉट किया। इस दौरान उनके साथ सेल्फी लेने के लिए काफी सारे लोग एक्साइटेड दिखाई दे रहे थे जो अपने फोन का कैमरा खोले आकाश के आस पास मौजूद थे। इन में एक शख्स के हाथ में पानी की बोतल थी। पहले ये शख्स आकाश पर करीब से ही हमला करने की फिराक में था लेकिन जब उस वक्त वो सफल नहीं हो पाया तो जब आकाश अपनी गाड़ी की ओर बढ़े तो शख्स ने दूर से उनपर बोतल फेंक कर हमला किया और इस बार बोतल आकाश की पीठ पर जा लगी। ऐसे में वो मुड़े और जरा गुस्से में रिएक्ट करते दिखाई दिए।
शख्स पर भड़का लोगों का गुस्सा
सोशल मीडिया पर इस दौरान काफी सारे लोग आकाश को सपोर्ट करते दिखाई दे रहे हैं और इस शख्स पर इस हरकत के कारण गुस्सा जाहिर करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही एक शख्स को ये देखकर सिद्धू मूसेवाला का कांड तक याद आ गया। ऐसे की किसी ने सिद्धू मूसेवाला पर हमला कर दिया बस फर्क इतना था कि उसके पास बोतल की जगह बंदूक थी।
कुछ समय पहले हुआ था सड़क हादसा
जानकारी के लिए बता दे कि कुछ समय पहले आकाश चौधरी का एक्सीडेंट भी हो गया था। साल 2016 में मिस्टर इंडिया वर्ल्डवाइड का ताज पहनने वाले आकाश चौधरी ने प्रसिद्ध गेम शो 'स्प्लिट्सविला 10' में भाग लेकर घर-घर में प्रसिद्धि हासिल की थी। आकाश सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपने फैंस के साथ अपनी शानदार तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











