बिग बॉस 7: कुशाल के बाद अरमान कोहली आउट

कलर्स के सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 7 से आज रात शो के सबसे विवादित प्रतियोगी अरमान कोहली आउट हो जायेंगे। उन्हें शो में सबसे कम पब्लिक वोट मिलेंगे। अरमान कोहली के आउट होने से शो के बाकी बनें प्रतियोगी काफी हैरान हो जायेंगे तो वहीं तनीषा मुखर्जी का चेहरा लटक जायेगा। अरमान के साथ बाहर होने वालों में गौहर और एजाज भी थे लेकिन दोनों को अरमान की तुलना में अच्छे वोट मिले जिसकी वजह से दोनों अभी शो के अंदर रह जायेंगे।

मालूम हो इस हफ्ते की शुरूआत में ही सोफिया हयात की शिकायत पर अरमान कोहली जेल गये थे जहां से बेल मिलने के बाद अरमान कोहली शो के अंदर आये थे लेकिन आज पब्लिक का साथ ना मिलने की वजह से वह आउट हो जायेंगे।

मालूम हो कि इस हफ्ते के मध्य में कुशाल टंडन आउट हो गये थे। इस तरह से अब गौहर और तनीषा दोनों के तथाकथित प्रेमी शो से बाहर हो चुके हैं। अब शो के अंदर संग्राम सिंह, एजाज अहमद, गौहर खान, एंडी और तनीषा मुखर्जी बचे हैं। आने वाला हफ्ते में ही शो का विनर घोषित किया जायेगा।

शो से बाहर आने पर अरमान कोहली बहुत सारे राज दुनिया को बतायेंगे इसलिए आज रात देखना ना भूलें कलर्स पर दिलचस्प रियलिटी शो बिग बॉस 7-साथ, सलमान खान के साथ।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X