Bigg Boss 12 दीपिका के पति शोएब ने ओपन लेटर में निकाली भड़ास, कहा कि श्रीसंत से खून का..
बिग बॅास 12 में इन दिनों ओपन लेटर का दौर सा शुरू हो चुका है। करणवीर के सपोर्ट में उनकी पत्नी टीजे ने ओपन लेटर लिखा। जहां पर बिग बॅास और वीकेंड का वार को टारगेट किया गया।
इस बार दीपिका कक्कड़ के पति शोएब ने अपनी पत्नी के इमोशन को देखते हुए एक ओपन लेटर लिखा है। इस लेटर में उन्होंने इस बात की हिदायत दी है कि बिग बॅास के मेकर्स इस बात का ध्यान रखे कि दीपिका के साथ दोबारा ऐसा नहीं होना चाहिए।

हुआ यूं कि दीपिका को लेकर रोमिल और सृष्टि ने सैय्या और भैया को लेकर एक मजाक किया था। सैय्या और भैया कहे जाने पर दीपिका काफी दुखी हो गई। उन्होंन रोमिल और सृष्टि के साथ जमकर बहस की। ऐसे में घर के बाहर दीपिका के पति ने एक लेटर लिखा है ।
उन्होंने कहा है कि सैय्या और भैया की तुलना करना गलत है। जिस भाई से खून का रिश्ता नहीं है उससे कैसे तुलना की जा सकती है। मेकर्स को ध्यान रखना चाहिए। गेम में किसी के परिवार को शामिल करना गलत है। दीपिका पर इस घर में सबसे ज्यादा मजाक बनाया जाता है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर 3 पेज का लंबा ओपन लेटर लिखा है। यहां पढ़ें पूरा लेटर।
बहरहाल,यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि दीपिका बिग बॅास 12 की विनर बन सकती हैं...


Click it and Unblock the Notifications
