रमजान के महीने में शोएब इब्राहिम के घर आई मुसीबत, अस्पताल में भर्ती हुई ये फैमिली मेंबर, Photo!

Shoaib Ibrahim

Shoaib Ibrahim Sister Hospitalized- टीवी के मशहूर अभिनेता शोएब इब्राहिम इस वक्त चर्चा में है। दरअसल उनके घर से एक बुरी खबर आ रही है कि रमजान के मौके पर खास शख्स की तबियत खराब है।

जी हां, अस्पताल से एक तस्वीर सामने आई है जो कि काफी हैरान करने वाली है। इस तस्वीर के सामने आते ही लोग दुआ कर रहे हैं कि वो जल्दी सही हो जाएं।

शोएब इब्राहिम ने दीपिका कक्कड़ से शादी की है और उन्होने पूरी तरह से इस्लाम धर्म अपना लिया है। हालांकि दीपिका भी इस वक्त परेशान हैं क्योंकि वो भी चाहती हैं कि घर का ये सदस्य जल्द ही ठीक होकर वापस घर आ जाए।

शोएब इब्राहिम की बहन

दरअसल हम बात कर रहे हैं शोएब इब्राहिम की बहन सब आजाद की जो इस वक्त बीमार है। उनकी बीमारी की वजह से रमजान में ये परिवार काफी टेंशन में है। tellymasala ने एक तस्वीर साझा की है जिसमें सबा लेटी हुई है और उनके हाथ में वीगो लगा हुआ है।

Take a Poll

तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा है, 'आशा है सबा तुम जल्दी ठीक हो जाओगी! पहले से भी अधिक मजबूत होकर वापस आएँ।' इसके बाद इस तस्वीर को काफी शेयर किया जा रहा है और लोग लगातार कमेंट्स करते हुए उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं। हालांकि सब किस बीमारी को लेकर अस्पताल में भर्ती हुई हैं इसको लेकर किसी तरह का कोई अपडेट सामने नहीं आया है।

लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स

सबा आजाद की तबियत को लेकर लोगों ने भी ढेरों कमेंट्स किए हैं। एक ने लिखा है, ''चिंता मत करो सबा, तुम ठीक हो जाओगी इंशाअल्लाह, तुम्हारा पूरा परिवार तुम्हारे साथ है और तुम्हारा यूट्यूब परिवार भी है, इसलिए हर कोई तुम्हारे स्वास्थ्य और खुशहाली के लिए प्रार्थना कर रहा है।'' एक ने लिखा, ''अल्लाह आपकी इफाजत करेगा।'' एक ने लिखा, ''अरे आपको क्या हुआ।'' एक ने लिखा, ''गेट वेल सून।'' एक ने लिखा, ''प्रार्थना करेंगे।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

Read more about: shoaib ibrahim
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X