शोएब इब्राहिम के पिता को फिर आया ब्रेन स्ट्रोक, अस्पताल में भर्ती, नाजुक हैं 24 घंटे

Shoaib Ibrahim Father Hospitalized: मशहूर टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम के घर से एक बुरी खबर सामने आ रही है। पता चला है कि उनके पिता को एक बार फिर से स्ट्रोक आया है और वो अस्पताल में एडमिट करवाए गए हैं।

Shoaib Ibrahim

जी हां, दीपिका कक्कड़ के ससुर की ऐसी हालत के बाद पूरा घर परेशान है। इस खबर को खुद शोएब ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा करते हुए इस समस्या के बारे में बताया है। शोएब ने सोशल मीडिया पर खुलकर बात की और बताया कि आने वाले 24 घंटे उनके पिता के लिए काफी मुश्किल हैं।

शोएब ने लिखा, ''पापा के लिए आप सभी की प्रार्थनाओं और दुआओं की जरूरत है। पापा को आज सुबह फिर से स्ट्रोक आया है और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। कृपया, कृपया उनके लिए प्रार्थना करें।

अगले 24 घंटे बेहद महत्वपूर्ण हैं।'' बता दें कि इसके पहले भी उनको ब्रेन स्ट्रोक आ चुका है और 23 मई को फिर से इस समस्या का सामना करना पड़ा है। अभिनेता पिता के पास ही हैं और फैंस भी प्रार्थना कर रहे हैं कि वो जल्दी से स्वस्थ होकर घर आ जाएं।

2021 में हुआ था ब्रेन स्ट्रोक

शोएब इब्राहिम के पिता काफी समय से इस दर्द से जूझ रहे हैं। साल 2021 में पहली बार इसके बाद से शोएब सोशल मीडिया के जरिए पिता की तबीयत का अपडेट दिया था। उन्होंने तब बताया था कि पिता के मस्तिष्क में खून का थक्का जमने के कारण उनके पिता के शरीर का बायां हिस्सा आंशिक रूप से लकवाग्रस्त हो गया था। देखने वाली बात होगी कि इस बार उनको किस समस्या का सामना करना पड़ता है। आने वाले 24 घंटे काफी नाजुक हैं।

Read more about: shoaib ibrahim
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X