फेमस एक्टर की बहन ने हाईवे पर चादर बिछा किया इफ्तार, भड़के लोग, कर रहे सख्त कार्रवाई की मांग
Shoaib Ibrahim Sister Saba Troll For Iftar At Highway: टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस और अब यूट्यूबर बनी दीपिका कक्कड़ आए दिनों किसी ना किसी वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। बता दें कि दीपिका कक्कड़ के अलावा उनके पति शोएब इब्राहिम जो कि जाने माने एक्टर हैं और उनकी बहन सबा इब्राहिम भी आए दिनों किसी ना किसी वजह से हेडलाइन में रहते हैं। लोगों को तीनों के ही व्लॉग्स बेहद पसंद आते हैं, लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है कि लोग शोएब्र इब्राहिम की बहन सबा को बुरी तरह से ट्रोल करते नजर आ रहे हैं साथ ही में पुलिस एक्शन की डिमांड भी कर रहे हैं। चलिए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला।

सबा ने किया हाईवे पर इफ्तार
सबा इब्राहिम ने हाल ही में एक व्लॉग शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि वह परिवार के साथ दिल्ली मौदहा लौटते हुए हाईवे पर इफ्तार करती नजर आती हैं। सबा कार से सामान निकालती हैं और उनके शौहर हाईवे के किनारे चादर बिछाकर इफ्तार करते नजर आते हैं। सबा कहती हैं कि उन्हें इस तरह इफ्तार करने में काफी मजा आ रहा है यह उनके लिए अलग ही एक्सपीरियंस है।
This is YouTube influencer Saba Kajahaan. Her family was traveling when they stopped their car and had iftar on the highway.
— Chota Don (@choga_don) March 14, 2026
This isn't just breaking highway rules,it's insanely dangerous. Who will be responsible if something happens on a running highway? pic.twitter.com/DtzkwMJtqU
सबा का व्लॉग देख भड़के लोग की एक्शन की डिमांड
सबा के इस वीडियो को देख लोगों ने गुस्सा जाहिर करना शूरू कर दिया है। वीडियो देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सेक्शन 8-बी नेशनल हाईवे एक्ट 1956 अगर आपका कोई भी कदम हाईवे से गुजरने वालों के लिए परेशानी खड़ी कर रहा है तो आपको गंभीर दंड और पांच साल की सजा मिल सकती है। तो वहीं दूसरे ने कमेंट करते हुए लिखा- मैडम ये हाईवे है यहां चलने के कुछ नियम कानून होते हैं यह आपका घर नहीं है कि जहां चादर डाली वहीं खाना पीना शुरू। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-जरा कोई UP Police को टैग करके इनका वीडियो दिखाओ कि इन लोगों ने क्या किया है।


Click it and Unblock the Notifications











