'घर जमाई और बीवी के पैसो पर मौज' तानो को सुन सबा के पति के छलके आंसू, बोले- मैं गांव से हूं इसलिए...

Shoaib ibrahim Khalid saba ibrahim

टीवी के मशहूर अभिनेता शोएब इब्राहिम की बहन और जानी-मानी यूट्यूबर सबा इब्राहिम के पति खालिद नियाज मौदहा गांव से ताल्लुक रखते हैं और इन दोनों की लव मैरिज हुई थी। लेकिन जब से दोनों की शादी हुई है तभी से खालिद नियाज मौदहा भी सबा के मुंबई वाले घर पर रहते हैं। ससुराल में रहने पर शोएब इब्राहिम के बहनोई को भी काफी ट्रोल किया गया।

हालांकि अब उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाबी दिया। हाल ही के एक व्लॉग में सबा अपने पति के साथ में पॉडकास्ट करती हुई नजर आ रही है। इस दौरान उन्होंने अपने पति से कई सारे सवाल पूछे जो कि उनके यूजर्स भी जानना चाहते थे। खालिद नियाज मौदहा ने बताया कि वह सबा के साथ में शादी करने के बाद काफी ज्यादा ट्रोल हुए थे।

खालिद नियाज मौदहा ने इस पर आगे कहां की लोगों ने उन्हें कहा कि वह कुछ भी काम नहीं करते हैं और बीवी के पैसों पर मौज कर रहे हैं। तब उन्हें इस बात का बेहद बुरा लगता और अब इस पर कोई भी फर्क नहीं पड़ता है। खालिद नियाज मौदहा को काफी सारे लोगों ने घर जमाई भी कहा और इस पर उन्होंने जवाब भी दिया।

सबा के पति ने बात करते हुए कहा कि घर जमाई बनने जैसी कोई भी ऐसी बात नहीं है और मैं जिस घर में रहता हूं, वह सबा का है। यह हमारी भी फैमिली है और मौदहा में भी हमारा परिवार है। सबा ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि गांव से होने के बावजूद भी मेरे सास ससुर ने कभी भी मुझको वीडियो बनाने या फिर किसी भी चीज के लिए रोक-टोक नहीं की।

खालिद नियाज मौदहा, सबा कि इस बात को सुनकर काफी इमोशनल हो गए और कहा कि "मेरे माता-पिता दुनिया के सबसे बेस्ट पेरेंट्स है। कभी भी उन्होंने सबा को किसी भी चीज के लिए टोका नहीं। मेरी अम्मी कैमरे पर आने से करती थी और फिर लोग उन्हें ट्रोल किया करते थे कि सबा के सास के साथ में रिश्ते अच्छे नहीं है।"

खालिद नियाज मौदहा ने आगे कहा कि सबा की खुशी की खातिर मेरी अम्मी ने वीडियो में आना शुरू किया। पति को रोते हुए देखकर सबा ने उनको संभालने की कोशिश की और कहा कि मेरे सास ससुर सच में बहुत सपोर्ट करते हैं। बता दें कि खालिद ने MBA किया हुआ है। 7 सालों तक सऊदी अरब में जॉब की और 70 हज़ार महीना कमाते थे। सबा से शादी करने के चलते उन्होंने जब छोड़कर इंडिया आना सही समझा और अब जल्दी ही वह रेस्टोरेंट भी खोलने वाले हैं।

More from Filmibeat

Read more about: shoaib ibrahim khalid
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X